Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Hindu Heart Emperor

छत्रपति शिवाजी महाराज: भारत के प्रथम हिंदू हृदय सम्राट

छत्रपति शिवाजी महाराज: भारत के प्रथम हिंदू हृदय सम्राट

अवर्गीकृत
- मृत्युंजय दीक्षित पूरे भारत के महानायक वीर छत्रपति शिवाजी महाराज। एक अत्यंत कुशल महान योद्धा और रणनीतिकार थे। माता जीजाबाई के पुत्र वीर शिवाजी का जन्म ऐसे समय में हुआ था जब महाराष्ट्र ही नहीं अपितु पूरा भारत मुगल आक्रमणकारियों की बर्बरता से आक्रांत था। चारों ओर विनाश लीला व युद्ध के बादल मंडराते रहते थे। बर्बर हमलावरों के आगे भारतीय राजाओं की वीरता जवाब दे रही थी। चारों तरफ हाहाकार मचा था। एक के बाद एक भारतीय राजा मुगलों के अधीन हुए जा रहे थे। बिना युद्ध किये वे उनके गुलाम होते जा रहे थे। मंदिरों को लूटा जा रहा था, गायों की हत्या हो रही थी, नारी अस्मिता तार- तार हो चुकी थी। ऐसे भयानक समय में शिवनेरी किले में माता जीजाबाई ने वीर पुत्र को जन्म दिया । माता जीजाबाई ने बचपन से ही शिवाजी को निर्भीकता और राष्ट्रधर्म का पाठ पढ़ाया। शिवाजी की निर्भयता का उदाहरण उनके बचपन से ही मिलने लगा था। उन्ह...