Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Hindi Bhasha Samman

मप्रः राष्ट्रीय हिन्दी भाषा सम्मान 2019 और 2020 की घोषणा

देश, मध्य प्रदेश
- 14 सितम्बर को होगा अलंकरण समारोह भोपाल। मध्य प्रदेश शासन (Madhya Pradesh Government) के संस्कृति विभाग (Culture Department) ने मंगलवार को वर्ष 2019 और 2020 के लिए राष्ट्रीय हिन्दी भाषा सम्मान (National Hindi Language Award) की घोषणा की है। राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान वर्ष 2019 दिल्ली के जयदीप कर्णिक और वर्ष 2020 का संस्था ऋतम् नई दिल्ली को, राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान वर्ष 2019 बर्मिंघम के डॉ. कृष्ण कुमार और वर्ष 2020 का न्यूजीलैंड के रोहित कुमार हैप्पी को प्रदान किया जाएगा। इसी तरह राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान वर्ष 2019 मॉरीशस के डॉ. बीरसेन जागा सिंह को और वर्ष 2020 का टोकियो के प्रो. हिदिकी इशिका एवं राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान वर्ष 2019 भोपाल के पद्याकर धनंजय सराफ और वर्ष 2020 भोपाल के डॉ. संतोष चौबे को दिया जाएगा। राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान वर्ष 2019 त्रिवेंद्रम क...