Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: heat stroke

मप्रः जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे की हीट स्ट्रोक से निधन

मप्रः जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे की हीट स्ट्रोक से निधन

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना (Jabalpur Collector Deepak Saxena) के 21 वर्षीय बेटे अमोल सक्सेना (21 year old son Amol Saxena) का रविवार को दिल्ली के एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। शनिवार को अचानक अमोल की तबीयत खराब हो गई थी। ऐसी आशंका है कि वे हीट स्ट्रोक (Heat stroke) का शिकार हुए थे। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि उनकी मौत की असली वजह क्या है। जबलपुर कलेक्टर सक्सेना के बेटे अमोल दिल्ली में रहकर फिल्म स्टडीज का कोर्स कर रहे था। बताया जा रहा है कि शनिवार को उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। रविवार सुबह दिल्ली में अमोल के केयरटेकर जब उन्हें देखने के लिए गया, तब उनकी स्थिति काफी चिंताजनक थी। जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। ऐसी आशंका है...