Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: heart

भारतीय संस्कृति और मर्यादा का अंतस

भारतीय संस्कृति और मर्यादा का अंतस

अवर्गीकृत
- हृदयनारायण दीक्षित प्रत्यक्ष पर्यावरण प्रकृति की संरचना है। भारत के प्राचीनकाल में भी प्राकृतिक पर्यावरण की उपस्थिति मनमोहक थी। प्रकृति को देखते, उसके विषय में सोचते और सुनते मनुष्य ने भी सृजन कर्म में जाने अनजाने भागीदारी की। आज का भारत हमारे पूर्वजों, अग्रजों के सचेत कर्मों का परिणाम है। मनुष्य द्वारा किए गए सुंदर सत्कर्म संस्कृति हैं। प्रकृति स्वाभाविक है। लेकिन संस्कृति मनुष्य की रचना है। संक्षेप में विश्व के प्रत्येक जीव की लोकमंगल कामना और उसके लिए किए गए कर्म संस्कृति है। संस्कृति किसी एक व्यक्ति या समूह के कर्मफल का परिणाम नहीं होती। भारतीय संस्कृति के विकास में विज्ञान और दर्शन की महत्ता है। कोई अंधविश्वास नहीं। रूप, रस, गंध, शब्द और स्पर्श प्रत्यक्ष इंद्रिय बोध के हिस्से हैं। पूर्वजों की 'मंगल भवन अमंगल हारी'' कर्मठ चेतना से संस्कृति का विकास हुआ। सारांशतः भारत के बुद्धि ...
भारत के मन में रमते हैं श्रीराम

भारत के मन में रमते हैं श्रीराम

अवर्गीकृत
- हृदयनारायण दीक्षित भारत में विजयपर्व का उल्लास है। दिक्काल उत्सवधर्म से आच्छादित हैं। श्रीराम की लंका विजय की तिथि दो दिन बाद है। भारत का मन आनंद मगन हो रहा है। श्रीराम मंगल भवन हैं और अमंगलहारी। वे भारत के मन में रमते हैं। मिले तो राम राम, अलग हुए तो राम राम। राम का नाम हम सब बचपन से सुनते आए हैं। वे धैर्य हैं। सक्रियता हैं। परम शक्तिशाली हैं। भाव श्रद्धा में वे ईश्वर हैं। राम तमाम असंभवों का संगम हैं। मर्यादित आचरण के शिखर हैं। रामकथा के सभी प्रसंग मनभावन हैं। प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरक प्रसंग हैं। युद्ध में विजय की इच्छा रहती है। संसार तमाम संघर्षों से भरा पूरा है। भारतीय चिंतन में काम-क्रोध-लोभ को भी शत्रु बताया गया है। सांसारिक अंतर्विरोधों को शत्रु कहा गया है। रामचरितमानस (लंका काण्ड) में कहते हैं कि, 'संसार शत्रु को दृढ निश्चयी रथ पर बैठ कर ही जीता जा सकता है।' रामचरितमानस (...
मध्यप्रदेश के मन में बसते हैं मोदी

मध्यप्रदेश के मन में बसते हैं मोदी

अवर्गीकृत
- कमल पटेल देश के दिल में मध्यप्रदेश है और प्रदेशवासियों के मन में मोदी बसते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से देश का बच्चा-बच्चा प्यार करता है। प्रधानमंत्री, मध्यप्रदेशवासियों से बहुत प्यार करते हैं। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से अब तक श्री मोदी प्रदेश की लगभग 30 यात्राएँ कर चुके हैं। हर यात्रा में प्रदेशवासियों को सौगातें मिलती हैं। प्रदेश का हर शख्स प्रधानमंत्री से मिले स्नेह से गौरवान्वित है। नामुमकिन को मुमकिन बनाने का दूसरा नाम है श्री नरेन्द्र मोदी। भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर नमन करते हुए आधुनिक भारत के नव-निर्माण के साथ वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा को साकार रूप देने में दिन-रात दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रहे देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी को जन्म-दिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ‍। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पहली बार शपथ ग्रहण करने के बाद से ही अपने संक...
ग्रैंड पेरेंट्स को वृद्धाश्रमों में नहीं, दिल में दें जगह

ग्रैंड पेरेंट्स को वृद्धाश्रमों में नहीं, दिल में दें जगह

अवर्गीकृत
- डॉ. रमेश ठाकुर ग्रैंड पेरेंट्स तजुर्बे की खान ही नहीं होते, बल्कि आदर-सम्मान, संस्कार की अव्वल पाठशाला होते हैं। उन्हीं के दिए हुए शुरुआती संस्कार के रूप में शिक्षा बच्चों के ताउम्र काम आती है। आमतौर पर कहा जाता है कि जिनके सिर पर घर के बुजुर्गों का हाथ होता है, वह जिंदगी में कभी मात नहीं खाते और जिनकी जिंदगी में ये नहीं होते वो बच्चे अभागे समझते जाते हैं? पर अफसोस आज के वक्त में ग्रैंड पेरेंट्स यानी घरों की धरोहर घरों में कम, वूद्वाश्रमों में ज्यादा दिखते हैं। ये सिलसिला तब से ज्यादा बढ़ा, जबसे ‘एकल परिवार‘ की संस्कृति समाज में ज्यादा बढ़ी है। जबकि, देखा जाए तो बुजुर्ग आंगन की शोभा-सभ्यता जैसे होते हैं। इनके रहने मात्र से घरों की दीवारें गुलजार होती हैं और घर-आंगन खुशी से चहकते भी हैं। बुजुर्ग बरगद के विशाल पेड़ होते हैं जो तमाम समस्याओं से पहले खुद सामना करते हैं। उनकी पीठ बच्चों के लिए ...

मध्य प्रदेश: सिर्फ टूरिज्म नहीं, फिल्म निर्माण के क्षेत्र में बनाई सभी के दिल में जगह

अवर्गीकृत
- डॉ. मयंक चतुर्वेदी घूमने-फिरने का अपना आनन्द है। आप जब नई जगह जाते हैं तो उस स्थिति में आप उन पलों को जीते हैं, जिनके बारे में आपने कभी कल्पना भी नहीं की होती और उसके बाद जिस सुखद अहसास की अनुभूति होती है, वह पल सदैव आपकी स्मृतियों में अंकित रहता है। इसलिए हर इंसान की यह कामना होती है, वह अपने जीवन में अधिकांश स्थानों पर घूमने का आनन्द ले पाए। वैसे दुनिया भर में एक से एक बढ़कर प्राकृतिक सौंदर्य, सामाजिक व्यवस्था, पुरातत्व से जुड़े ऐतिहासिक अनूठे स्थान हैं। भारत की बात करें तो देश भर में ऐसे अनेक स्थल हैं जहां प्राय: लोग जाते हैं, लेकिन इनके बीच मध्य प्रदेश की बात कुछ अलग है। यह सिर्फ ऐसे ही देश का दिल नहीं, बल्कि यहां की कलात्मकता से भारत धड़कता है। यह राज्य भारत के अंतरमन से रूबरू कराता है। यहां स्मारकों, मंदिरों पर नक्काशीदार शिल्पकारी, किले, महल, झरने, नदी और पर्वतमालाओं के अनोखे ...