Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: health emergency

दुनियाभर में लगातार बढ़ रहे मंकीपॉक्स के मरीज, कई जगह हेल्थ इमरजेंसी घोषित

विदेश
न्यूयार्क। दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मरीजों की संख्या बढ़ने से स्थिति चिंताजनक हो गई है। अमेरिका के कई शहर इसकी गिरफ्त में हैं। इसके मद्देनजर न्यूयार्क शहर में मंकीपॉक्स बीमारी को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी) घोषित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार न्यूयार्क शहर ही अमेरिका में इस प्रकोप का 'केंद्र' रहा है। न्यूयार्क के मेयर एरिक एडम्स और स्वास्थ्य आयुक्त अश्विन वासन ने इस इमरजेंसी की घोषणा की है। इसमें कहा गया है कि शहर के 1,50,000 निवासियों को संक्रमण का खतरा हो सकता है। इस घोषणा के तहत अब अधिकारियों को यह छूट होगी की वे शहर के स्वास्थ्य सिस्टम की कमियां दूर कर सकें और संबंधित आदेश जारी कर सकें ताकि मंकीपॉक्स के प्रसार को धीमा करने में मदद मिल सके। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार न्यूयार्क में शुक्रवार तक 1,345 और कैलिफोर्नि...