Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: happiness others

नेताजी जयंती: दूसरों की खुशी के लिए खुद सहे कष्ट

नेताजी जयंती: दूसरों की खुशी के लिए खुद सहे कष्ट

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल आजादी के परवाने महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस दूसरों के दुख-दर्द को अपना दुख-दर्द समझने वाले संवेदनशील शख्स तो थे ही, साथ ही एक वीर सैनिक, एक महान सेनापति और राजनीति के अद्भुत खिलाड़ी भी थे। उनसे जीवन से जुड़े अनेक ऐसे प्रसंग हैं, जिनसे उनकी उदारता, मित्रता, संवेदनशीलता, दूरदर्शिता स्पष्ट परिलक्षित होती है। भारत की आजादी के संघर्ष में उनके नेतृत्व में आजाद हिन्द फौज के योगदान को सदैव सराहा जाता है लेकिन एक बार उनकी इसी फौज में एक साम्प्रदायिक विवाद ने जन्म ले लिया था। दरअसल फौज के मुस्लिम भाईयों का विरोध था कि मैस में सूअर का मांस नहीं बनेगा जबकि ‘आजाद हिन्द फौज’ के हिन्दू साथी गाय का मांस इस्तेमाल करने का प्रखर विरोध कर रहे थे। विकट समस्या यह थी कि दोनों में से कोई भी पक्ष एक-दूसरे की बात मानने या समझने को तैयार नहीं था। विवाद बढ़ने पर जब यह सारा वाकया नेताज...