Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: growing population

बढ़ती आबादी: वरदान भी, मुसीबत भी

बढ़ती आबादी: वरदान भी, मुसीबत भी

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल ‘संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष’ (यूएनएफपीए) की ‘स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट’ के मुताबिक भारत अब चीन को पछाड़ कर दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। यूएनएफपीए की इस रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में भारत की जनसंख्या में करीब डेढ़ प्रतिशत की वृद्धि हुई है और भारत की आबादी अब चीन की कुल 142.5 करोड़ आबादी की तुलना में 142.8 करोड़ हो गई है। दुनिया की कुल आबादी अब 8.045 अरब हो चुकी है और विश्व की कुल जनसंख्या में चीन की हिस्सेदारी 1.425 अरब जबकि भारत की 1.428 अरब है और दुनिया की एक तिहाई आबादी केवल भारत और चीन इन दो देशों में ही है। कुछ महीने पहले ही यूएन द्वारा जारी किए गए वैश्विक आंकड़ों के अनुसार दुनिया की कुल आबादी 8 अरब के आंकड़े को पार कर गई थी और तभी यह अनुमान लगाया गया था कि सर्वाधिक आबादी वाले देश के मामले में भारत 2023 तक चीन को पछाड़ देगा। दुनिया की आबादी 8 अरब ...
बढ़ती आबादी के खतरे भी कम नहीं

बढ़ती आबादी के खतरे भी कम नहीं

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (यूएनएफपीए) के मुताबिक दुनिया की आबादी आठ अरब हो गई है, जिसे सात से आठ अरब होने में केवल 12 वर्ष का समय लगा है। जबकि दुनिया की आबादी को 1 से 2 अरब होने में 100 साल से भी ज्यादा लगे थे। हालांकि दुनिया की आबादी तेजी से बढ़ने को संयुक्त राष्ट्र मानवता की उपलब्धियों के प्रमाण के रूप में देख रहा है और यह सही भी है कि इसमें सबसे बड़ा योगदान शिक्षा तक पहुंच का विस्तार, स्वास्थ्य देखभाल में प्रगति, लैंगिक असमानता में कमी इत्यादि कारकों का है लेकिन भारत जैसे विकासशील देशों के लिए बढ़ती आबादी के खतरे भी कम नहीं हैं। यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की आबादी एक अरब बढ़ने में भारत की हिस्सेदारी 17.7 करोड़ और चीन की 7.3 करोड़ रही यानी आबादी के बढ़ते ग्राफ के मामले में भारत चीन से बहुत निकल गया है तथा अगले साल तक भारत की आबादी चीन से भी ज्यादा हो जाएगी यानी भार...