Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Group D

FIH हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 : स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के साथ भारत ग्रुप डी में

खेल
बेंगलुरु। एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 (FIH Odisha Hockey Men's World Cup 2023) के लिए निकाले गए ड्रा में भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) को ग्रुप डी में इंग्लैंड (England), वेल्स (Wales) और स्पेन (Spain) के साथ रखा गया है। यह टूर्नामेंट 13 से 29 जनवरी 2023 तक भुवनेश्वर-राउरकेला में खेला जाएगा। ड्रॉ पर भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, “एफआईएच हॉकी विश्व कप और ओलंपिक में पूल हमेशा मुश्किल होते हैं। यहां हर टीम जीतने के लिए आती है। हमने बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में अभी इंग्लैंड और वेल्स से खेला है। स्पेन का ग्रुप में होना पहले दौर के खेल को बहुत कठिन बना देगा। जैसा कि हम अभी फाइनल क्वालीफिकेशन सिस्टम में है, आपको क्रॉस-ओवर पूल पर भी नजर रखनी होगी और यह निश्चित रूप से कठिन होगा।” यह पूछे जाने पर कि क्या एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022-2023 में स्पेन स...