Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: grand prestige

विंध्यधाम की भव्य प्रतिष्ठा

विंध्यधाम की भव्य प्रतिष्ठा

अवर्गीकृत
- डॉ. दिलीप अग्निहोत्री शक्ति पीठों में मां विंध्यवासिनी धाम का विशेष महत्व है। एक तरफ मां गंगा दूसरी तरफ विंध्य पर्वत शृंखला इस पूरे क्षेत्र को सुरम्य बनती है। इसके साथ ही यहां काली खोह और अष्टभुजा देवी का भी धाम है।विंध्यवासिनी काली खोह और अष्टभुजा धाम आध्यात्मिक त्रिकोण का निर्माण करते हैं। साधना की दृष्टि से यह सिद्ध क्षेत्र है। नवदुर्गा की अवधि में यहां साधक विशेष अनुष्ठान करते हैं। दूर-दूर से यहां दर्शनार्थी पहुंचते हैं। दुर्भाग्य से इस सिद्ध क्षेत्र के विकास पर पिछली सरकारों ने अपेक्षित ध्यान नहीं दिया। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की भांति यह भी उपेक्षित रहा। तीर्थयात्रियों की सुविधाओं का यहां नितांत अभाव था। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की भांति इसका इस मंदिर का निर्माण भी गंगा नदी के पावन तट पर हुआ था। मंदिर से ही गंगा मैया के दर्शन होते थे। लेकिन अनियोजित निर्माण से यह धाम संकरी गलियों में स...