Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Governor

हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सिंह सुक्खू, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सिंह सुक्खू, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

देश
- मुकेश अग्निहोत्री ने ली उप मुख्यमंत्री पद की शपथ, किसी भी मंत्री को नहीं दिलाई गई शपथ शिमला । हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 58 वर्षीय सुक्खू हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री बने हैं। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित समारोह में हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सुक्खू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुकेश अग्निहोत्री ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सुक्खू ने दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर हिंदी में शपथ ली। उनके बाद अग्निहोत्री ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने भी हिंदी में शपथ ली। हालांकि अभी मंत्रिपरिषद के सदस्यों को शपथ नहीं दिलाई गई है। समारोह में पहुंचे कांग्रेस के कई दिग्गज नेता खुशगवार मौसम के बीच सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के इस खास मौके पर उनकी मां संसारी देवी (85) भी साक्षी बनी...
हिमाचलः राज्यपाल से मिले सुखविंदर सुक्खू, पेश किया सरकार बनाने का दावा

हिमाचलः राज्यपाल से मिले सुखविंदर सुक्खू, पेश किया सरकार बनाने का दावा

देश
शिमला। नामित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Designated Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने शनिवार की शाम राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Governor Rajendra Vishwanath Arlekar) को हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। नामित मुख्यमंत्री आज ऐतिहासिक रिज मैदान पर मुख्यमंत्री के पद की शपथ ग्रहण करेंगे। केंद्रीय पर्यवेक्षक दल में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, सांसद राज्यसभा एवं हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला, सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, तेजिंदर बिट्टू तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश अग्निहोत्री भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उन्होंने राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनाने का दावा करने के लिए एक औपचारिक पत्र सौंपा। कांग्रेस ने शिमला में केंद्रीय पर्यवेक्षक दल की मौजूदगी में सुखविंद...
कलाकारों एवं शिल्पकारों का प्रोत्साहन समाज की जिम्मेदारीः राज्यपाल

कलाकारों एवं शिल्पकारों का प्रोत्साहन समाज की जिम्मेदारीः राज्यपाल

देश, मध्य प्रदेश
- स्व-सहायता समूहों के उत्पाद खरीदने के लिए आगे आएं नागरिक : मंगुभाई पटेल भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) ने कहा कि कलाकृतियाँ दिल, दिमाग और हाथ के समन्वय का चमत्कार होती हैं। सृजित उत्पाद ईश्वर की कृपा का परिणाम होता है। कलाकार और शिल्पकारों का प्रोत्साहन (Promotion of Artists and Craftsmen) समाज की जिम्मेदारी (society's responsibility) है। दीपावली उत्सव (Diwali festival) पर कलात्मक उत्कृष्टता (artistic excellence) के निर्मल गुणवत्तापूर्ण उत्पादों (quality products) के क्रय का अवसर नगरवासियों के लिए सौगात है। उन्होंने भोपाल के नागरिकों का आह्वान किया कि वे स्वयं मेले में खरीदारी करें। साथ ही दूसरों को स्व-सहायता समूहों के उत्पाद क्रय करने के लिए प्रेरित भी करें। राज्यपाल पटेल शुक्रवार को हाट बाजार में उमंग-2K22 राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री के उद्घाटन के ब...

मप्रः राजभवन में हुआ गरबा कार्यक्रम, माँ अम्बे की आरती में शामिल हुए राज्यपाल

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल। नवरात्रि के प्रथम दिवस (first day of navratri) सोमवार शाम को राजभवन में गरबा कार्यक्रम (Garba program at Raj Bhavan) हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) ने कार्यक्रम का शुभारंभ माँ अम्बे की आरती से किया। उन्होंने सभी को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। गरबा में गुजरात के राजकोट से आए लोक कलाकारों द्वारा गीत-संगीत और रामचंद्र शर्मा द्वारा 108 दीप को शरीर पर धारण कर नृत्य से माँ अम्बे की आरती की लाइव प्रस्तुति दी गई। राज्यपाल पटेल का गुजराती समाज के अध्यक्ष संजय पटेल ने स्वागत किया। संचालन गुजराती समाज कार्यकारिणी सदस्य अशोक व्यास ने किया। राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिजन, गुजराती समाज के सदस्य एवं नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री भी गरबा में हुए शामिल राजभवन में आयोजित गरबा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह के सा...

कोश्यारी की गलती क्या है?

अवर्गीकृत
- डॉ. वेदप्रताप वैदिक महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के एक बयान को लेकर महाराष्ट्र के नेता लोग कैसा धमाल मचा रहे हैं? कोश्यारी ने मारवाड़ियों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि यदि मारवाड़ी और गुजराती व्यापारियों को हटा दिया जाए तो मुंबई देश की आर्थिक राजधानी नहीं रह पाएगी। कोश्यारी के इस बयान में गलत क्या है? उन्होंने जो सर्वमान्य तथ्य है, उसे बस कहा भर है। उन्होंने महाराष्ट्र के मराठों और दक्षिण भारतीयों के बारे में कोई ऐसी बात नहीं कही, जो अपमानजनक या आपत्तिजनक है। उन्होंने मुंबई के मारवाड़ी और गुजराती सेठों की पीठ ठोककर महाराष्ट्र का भला ही किया है। सेठों को यह नहीं लगेगा कि वे महाराष्ट्र पर कोई बोझा हैं। कोश्यारी के बयान से वे थोड़े और उत्साहित हो जाएंगे। जहां तक मराठीभाषी लोगों का सवाल है, उन्होंने ऐसा एक शब्द भी नहीं बोला, जिससे उनका अपमान हो या अवमूल्यन हो। जब पक्ष और ...