Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: government resources

सरकारी संसाधन और समाज के सहयोग से जबलपुर को बनाएंगे नंबर वन: शिवराज

सरकारी संसाधन और समाज के सहयोग से जबलपुर को बनाएंगे नंबर वन: शिवराज

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि जबलपुर की समृद्ध विरासत (Rich Heritage of Jabalpur) है। यह माँ नर्मदा (Mother Narmada), रानी दुर्गावती (Queen Durgavati) का शहर है। यहाँ त्रिपुरी कांग्रेस हुई थी। उद्योग, निवेश, पर्यटन, रेडीमेड गारमेंट आदि क्षेत्रों में यहाँ अपार संभावनाएँ हैं। सरकार के संसाधन और समाज के सहयोग से इसे नम्बर वन बनाना है। जबलपुर, इंदौर के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करे। यहाँ की जनता अगर ठान ले, तो निश्चित रूप से जबलपुर प्रगति और विकास के नये अध्याय लिखेगा। मुख्यमंत्री चौहान बुधवार देर शाम जबलपुर में नगर एवं क्षेत्र के विकास के लिये सामाजिक संगठनों और जन-प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन चर्चा कर रहे थे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण सुझाव आये। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सुझाव पर तत्परता के साथ अमल कर न केवल जबलपुर नगर, बल्कि संपूर्...