Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Good Governance

सुशासन और संस्कृति का पथ

अवर्गीकृत
- डॉ. दिलीप अग्निहोत्री अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण पूर्णता की ओर है। श्रीराम वनगमन पथ का निर्माण भी प्रगति पर है। चित्रकूट इसका महत्वपूर्ण पड़ाव है। यहीं भाजपा का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्रमशः चित्रकूट और अयोध्या पहुंचे। चित्रकूट में उन्होंने शिविर के समापन सत्र को संबोधित किया। अयोध्या में मंदिर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करविकास कार्यों की समीक्षा की। सरकार और संगठन से संबंधित संबोधन यह प्रसंग अपने में बहुत कुछ कहता है। इसमें सुशासन और संस्कृति का संदेश समाहित है। भाजपा संगठन और सरकार इसके प्रति समर्पित है। यही वह तथ्य हैं जो भाजपा को अन्य पार्टियों से अलग करते हैं। सभी विपक्षी पार्टियां परिवार आधारित हैं। इन सभी की नजर वोट बैंक की सियासत पर रहती है। सरकार में रहने के दौरान इसी मानसिकता से कार्य किया जाता है। इसमें परिवार से ...