Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Good Governance

मप्र में आधुनिक संसाधनों और तकनीक का उपयोग कर लाएंगे सुशासन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मप्र में आधुनिक संसाधनों और तकनीक का उपयोग कर लाएंगे सुशासन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश, मध्य प्रदेश
- संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा- प्रदेश में सभी वर्गों के उत्थान और विकास कार्य जारी भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों सहित सभी वर्गों के उत्थान और विकास कार्य जारी हैं। युवाओं के कौशल विकास के लिए राज्य सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उद्योगों में महिलाओं को रोजगार देने के लिए अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं। प्रदेश में आधुनिक संसाधनों और तकनीक का उपयोग करते हुए सुशासन के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार शाम को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इन्टरनेशनल कन्वेंशन सेन्टर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रश्नों के उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नदी जोड़ो अभियान से किसानों को सिंचाई के क्षेत्र में बहुत अधिक...
राष्ट्रवाद पर सदैव अटल

राष्ट्रवाद पर सदैव अटल

अवर्गीकृत
- डॉ. दिलीप अग्निहोत्री पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में राष्ट्र ने पहली बार सुशासन को देशभर में क्रियान्वित होते देखा। अटल जी के प्रधानमंत्रितत्व कार्यकाल में देश ने पहली बार सुशासन को चरितार्थ होते देखा। जहां एक ओर उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना जैसे विकासशील कार्य किए, वहीं दूसरी ओर पोखरण परीक्षण एवं कारगिल विजय से मजबूत भारत की नींव रखी। अटल बिहारी वाजपेयी अजातशत्रु थे। इसका कारण यह था कि उन्होंने सदैव सिद्धान्तों को महत्व दिया। किसी के प्रति उनका व्यक्तिगत रागद्वेष नहीं था। विपक्ष और सत्ता धर्म दोनों का उन्होंने बखूबी निर्वाह किया। वह कांग्रेस की जम कर आलोचना करते थे, लेकिन जब पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया तो वह कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के साथ खड़े हुए। आज के नेताओं को उनसे प्रेरणा ...
प्रधानमंत्री मोदी का सुशासन और साकार होता आमजन का सपना

प्रधानमंत्री मोदी का सुशासन और साकार होता आमजन का सपना

अवर्गीकृत
- डॉ. सौरभ मालवीय प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के शासनकाल के दस वर्ष पूर्ण होने वाले हैं। उन्होंने 26 मई, 2014 को प्रथम बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के पश्चात घोषणा की थी कि उनकी सरकार जनहित के लिए तथा अन्तयोदय के लिए कार्य करेगी। उन्होंने अपनी घोषणा में जो शब्द कहे, उस पर वह शत-प्रतिशत खरे सिद्ध हुए। उनके अब तक के संपूर्ण कार्यकाल पर दृष्टि डालें तो यह सेवा एवं सुशासन पर ही केंद्रित रहा है। प्रधानमंत्री का कहना है कि सुशासन राष्ट्र की प्रगति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हमारा मंत्र, उद्देश्य व सिद्धांत नागरिकों को प्राथमिकता देने का है। मेरा सपना सरकार को लोगों के समीप लाने का है, ताकि वे प्रशासनिक प्रक्रिया के सक्रिय भागीदार बन सकें। सरकारी कामकाज की प्रक्रिया को आसान कर आसानी से सुशासन सुनिश्चित किया जा सकता है। उनका यह भी कहना है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और ...
उत्तर प्रदेश में योगीराज, सुशासन की बहार

उत्तर प्रदेश में योगीराज, सुशासन की बहार

अवर्गीकृत
- मृत्युंजय दीक्षित उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मफिया के खिलाफ बड़ा अभियान चल रहा है। सरकारी तथा गैर सरकारी भूमि को मुक्त कराया जा रहा है। इस मुक्त भूमि पर आवास बनाकर गरीबों को दिए जा रहे हैं। अपना घर मिलने पर इन गरीबों की आंखों में खुशी के आंसू हैं। होठों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए प्रशंसा और प्रार्थना है। प्रयागराज के लूकरगंज में 1731 वर्गमीटर की नजूल की जमीन माफिया अतीक के कब्जे में थी। उसकी कीमत लगभग दस करोड़ रुपये थी। इस ज़मीन को 13 सितंबर 2020 को मुक्त कराया गया था। वर्ष 2021 में 26 सितंबर को मुख्यमंत्री ने यहां गरीबों के लिए आवासीय फ्लैट्स की आधारशिला रखी और मात्र 18 माह में यह आवासीय योजना पूरी हो गई। इस पर 5.68 करोड़ रुपये खर्च हुए। आवासीय योजना 1731 वर्गमीटर में विकसित की गई और इसमें दो ब्लॉक बने। गरीबों को यह फ...
सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित मोदी सरकार

सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित मोदी सरकार

अवर्गीकृत
- डॉ. सौरभ मालवीय भारतीय राजनीति में सबका साथ सबका विकास का नारा देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय राजनीति में अपनी विशेष पहचान बनाने में सफल रहे हैं। पार्टी की मजबूती की बात करें, तो नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर खड़ा करने में अद्भुत परिश्रम किया है। पूरे देश में सभी स्तर के चुनावों का संचालन करने में नरेंद्र मोदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने भाजपा के पितृ पुरुषों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पार्टी का विस्तार किया तथा इसका जनाधार बढ़ाया। भारतीय जनता पार्टी आज देश में प्रथम स्थान की पार्टी है। साथ ही यह विश्व में सबसे अधिक सदस्यता वाली राजनीतिक पार्टी के रूप में जानी जाती है। मोदी सरकार ने अपने 9 साल के कार्यकाल में गौरवशाली भारत से आधुनिक भारत तक की यात्रा को मजबूती प्रदान की है। चरैवेति चरैवेति भाजपा का यात्रा मंत्र उल्लेखनीय है कि वर्ष 1984 मे...
मध्यप्रदेश में कायम हो रही सुशासन की नई मिसाल : मुख्यमंत्री चौहान

मध्यप्रदेश में कायम हो रही सुशासन की नई मिसाल : मुख्यमंत्री चौहान

देश, मध्य प्रदेश
- प्रदेश में चल रहा है जनता की जिन्दगी बदलने का अभियान: शिवराज इंदौर (Indore)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में सुशासन की नई मिसाल (New example of good governance) कायम हो रही है। सरकार हर वर्ग की तरक्की और कल्याण के कार्य कर रही है। माफिया, गुण्डे, बदमाशों के लिये प्रदेश में कोई जगह नहीं है। बेटियों से दुराचार करने वालों के लिये फाँसी का प्रावधान है। प्रदेश में विकास यात्रा चल रही है। यह जनता की जिन्दगी बदलने का अभियान है। योजनाओं में जिन व्यक्तियों के नाम छूट गये हैं, उन्हें जोड़ा जा रहा है और लाभ दिया जा रहा है। हर व्यक्ति के लिये रोटी, मकान, पढ़ाई, इलाज और रोजगार सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को इंदौर प्रवास के दौरान भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां फूटी कोठी चौराह...
गुड गवर्नेंस के लिये करेंगे 5जी टेक्नालॉजी का उपयोग: शिवराज

गुड गवर्नेंस के लिये करेंगे 5जी टेक्नालॉजी का उपयोग: शिवराज

देश, मध्य प्रदेश
- मुख्यमंत्री ने किया महाकाल महालोक से 5जी सेवा का शुभारम्भ भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में भगवान महाकालेश्वर की नगरी और हाल ही में उद्घाटित महाकाल महालोक से 5जी टेक्नालॉजी का शुभारंभ करते हुए अत्यन्त हर्ष हो रहा है। इस टेक्नालॉजी का उपयोग प्रदेश में गुड गवर्नेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उद्योगों के विकास के लिये किया जायेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार शाम को उज्जैन प्रवास के दौरान महाकाल महालोक से रिलायंस जियो की 5जी सेवाओं का रिमोट का बटन दबाकर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास के लिये ऐतिहासिक दिन है। 5जी केवल मोबाइल सेवा नहीं, बल्कि नई क्रान्ति है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्म-निर्भर भारत का नारा दिया है। हम इसे आगे ले जाकर गौरवशाली और वैभवशाली प्रदेश का निर्माण करेंगे। यह प्रसन्नता का विषय है कि प्रदेश के ...
युवाओं के सहयोग से मप्र में जमीन पर उतारेंगे सुशासनः शिवराज

युवाओं के सहयोग से मप्र में जमीन पर उतारेंगे सुशासनः शिवराज

देश, मध्य प्रदेश
- मुख्यमंत्री ने सुशासन समागम में युवाओं से संवाद कर सवालों के दिए जवाब भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि सीएम यंग प्रोफेशनल्स फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम (CM Young Professionals for Development Program) लोकतांत्रिक व्यवस्था (democratic system) में की गई महत्वपूर्ण पहल है। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में युवाओं के सहयोग से सुशासन (Good governance with the help of youth) को जमीन पर लाने का कार्य किया जाएगा। पिछले एक वर्ष से इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार शाम रवीन्द्र समागम में सुशासन समागम कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश में सुशासन के प्रयासों का विस्तार से उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं के सवालों और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र जनता का, जनता...
सुशासन और संस्कृति का संदेश

सुशासन और संस्कृति का संदेश

अवर्गीकृत
- डॉ. दिलीप अग्निहोत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुशासन और संस्कृति का सुंदर समन्वय किया है। इसमें सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास समाहित है। यह उनके शासन का स्थाई तत्व है। नवरात्र में इसका सहज प्रमाण मिला। योगी बड़ी कुशलता से सुशासन और संस्कृति का समन्वय करते हैं। वह गौरक्ष पीठाधीश्वर हैं। इस रूप में वह कलश स्थापना अनुष्ठान के लिए गोरखपुर गए। इस रूप में इसी दिन उन्होंने विकास कार्यों को भी आगे बढ़ाया। गोरखपुर को पहला ग्रामीण स्टेडियम मिला। विंध्याचल, अयोध्या और काशी की उनकी यात्रा सांस्कृतिक ही नहीं सुशासन की दृष्टि से महत्वपूर्ण रही। सभी जगह उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की।वस्तुतः सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन भाजपा का संबल है। उसका मानना है कि राष्ट्रीय स्वाभिमान किसी देश को शक्तिशाली बनाने में सहायक होता है। देश में इसी विचार के जागरण हो रहा है। अयोध्या में श्रीराम मं...