Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: glorious city

उज्जैन : भारत का एक अत्यन्त प्राचीन गौरवशाली नगर

उज्जैन : भारत का एक अत्यन्त प्राचीन गौरवशाली नगर

अवर्गीकृत
- डॉ. मोहन गुप्त अभी-अभी मध्यप्रदेश शासन ने श्री महाकाल महाराज विकास योजना में एक विशाल और भव्य महाकाल लोक का निर्माण कराया है, जिसका आगामी 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकार्पण करेंगे। यह महाकाल लोक न केवल अत्यन्त भव्य और दिव्य है अपितु समूचे महाकाल परिसर को एक नूतन आभा प्रदान करता है। इसके निर्माण में उज्जयिनी की पूरी सांस्कृतिक विरासत की झलक हमें मिलती है। इसके कारण उज्जैन में और मध्यप्रदेश में पर्यटन की बहुत संभावनाएं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ जाएंगी। वैसे एक सांस्कृतिक धरोहर के रूप में उज्जैन नगर की पहचान पहले से सारे विश्व में है किन्तु इस महाकाल लोक के निर्माण से वह और भी विश्व के आकर्षण का केंद्र बनेगी और पूरे प्रदेश को एक नई पहचान देगी। उज्जयिनी- पृथ्वी लोक के अधिष्ठाता भगवान महाकाल द्वारा अधिष्ठित नगरी, पावन क्षिप्रा के तट पर अवस्थित यह पुराण प्रसिद्ध नगरी, पृथ्वी क...