Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Ganesh Chaturthi

गणेश चतुर्थी: सामाजिक क्रान्ति का पर्व है गणेशोत्सव

गणेश चतुर्थी: सामाजिक क्रान्ति का पर्व है गणेशोत्सव

अवर्गीकृत
- रमेश सर्राफ धमोरा भगवान गणेश हिन्दू धर्म में सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले देवता हैं। गणेश चतुर्थी पर लोग पूरी भक्ति और श्रद्धा से ज्ञान और समृद्धि के देवता की पूजा करते हैं। भगवान गणेश को बुद्धि का देवता माना जाता है। हिंदू धर्म में किसी भी नए काम को प्रारंभ करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। माना जाता है कि भगवान गणेश की पूजा करने के बाद प्रारंभ होने वाला कार्य हर हाल में पूरा होगा। भगवान शिव व माता पार्वती के पुत्र गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। गणेश शब्द का अर्थ होता है जो समस्त जीव के ईश अर्थात् स्वामी हो। गणेश जी को विनायक भी कहते हैं। विनायक शब्द का अर्थ है विशिष्ट नायक। वैदिक मत में सभी कार्य के आरम्भ जिस देवता का पूजन से होता है वही विनायक है। गणेश चतुर्थी के पर्व का आध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्त्व है। मान्यता है कि भगवान गणेश विघ्नों के नाश करने और मंगलमय वातावरण बना...