Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: G20 delegates

जी 20 डेलिगेट्स ने किया मप्र जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण

जी 20 डेलिगेट्स ने किया मप्र जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। दो दिवसीय जी-20 विशेष थिंक 20 कार्यक्रम (G-20 Special Think 20 event) में आए डेलिगेट्स (g20 delegates) ने सोमवार शाम को भोपाल में मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय (Madhya Pradesh Tribal Museum) का भ्रमण किया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर (Minister Usha Thakur) ने सभी डेलिगेट्स का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। जनजातीय लोक कलाकारों ने जनजातीय नृत्य भड़म से भी डेलिगेट्स का स्वागत किया। डेलिगेट्स ने संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं, चित्र प्रदर्शनी, चिन्हारी सोविनियर शॉप और पुस्तकालय ‘लिखन्दरा’ का अवलोकन किया। उन्होंने संग्रहालय की दीर्घाओं एवं उनमें जनजातीय समुदाय की वाचिक और कला परम्परा के बेहतर प्रदर्शन तथा कलात्मक संयोजन की प्रशंसा भी की। अतिथियों ने जनजातीय संग्रहालय में मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक झलक को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जाना। प्रस्तुति में दिखाया कि म...