Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: furnace

गायब नहीं, दोजख की भट्ठी में झोंक दी जाती हैं लड़कियां

गायब नहीं, दोजख की भट्ठी में झोंक दी जाती हैं लड़कियां

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार सोनी हाल ही में संसद में महिलाओं और बच्चियों के गायब होने का आंकड़ा पेश किया गया। वह काफी चौंकाने वाला है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के इस आंकड़े के अनुसार देश में 2019 और 2021 के बीच 18 साल से अधिक उम्र की 1061648 महिलाएं और उससे कम उम्र की 251430 लड़कियां लापता हो गईं। इस अवधि में गायब होने वाली कुल महिलाओं और लड़कियों का आंकड़ा 13.13 लाख से अधिक है। सबसे अधिक लगभग दो लाख महिलाएं और लड़कियां मध्य प्रदेश से गायब हुईं। पश्चिम बंगाल लगभग 192000 के आंकड़े के साथ दूसरे नंबर पर है। वर्गीकरण किया जाए तो मध्य प्रदेश से 2019 और 2021 के बीच 160180 महिलाएं और 38234 लड़कियां और पश्चिम बंगाल से कुल 156905 महिलाएं और 36606 लड़कियां लापता हुईं। महाराष्ट्र में इस अवधि में 178400 महिलाएं और 13033 लड़कियां लापता हुई हैं। ओडिशा से 70222 महिलाएं और 16649 लड़कियां, छत्तीसगढ़ से 49116 महिल...
खरीद-फरोख्त की भट्ठी में जलता बचपन

खरीद-फरोख्त की भट्ठी में जलता बचपन

अवर्गीकृत
- मुकुंद सूडान में इस साल पहली जनवरी को दुनिया का सबसे कुख्यात और अमीर मानव तस्कर किडेन जेकारियास हब्टेमरियाम इंटरपोल के हत्थे चढ़ चुका है। वह अफ्रीकी देश इरीट्रिया का रहने वाला है। हब्टेमरियाम के लीबिया में संचालित शिविर में यूरोप जाने के लिए लालायित हजारों पूर्वी अफ्रीकी प्रवासियों को बंधक बनाकर रखा जाता था। खुलासा हुआ था कि इस शिविर में बंधक बनाकर रखी गई महिलाओं और बच्चों का यौन शोषण कराया जाता था। देश-दुनिया में फलते-फूलते इस उद्योग की जड़े कितनी गहरी हैं, इसका खुलासा 24 घंटे पहले जयपुर में जारी की गई ‘रेलवेज–मेकिंग द ब्रेक इन ट्रैफिकिंग’ नामक रिपोर्ट से भी होता है। इस रिपोर्ट को नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी और रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक संजय चंदर ने जयपुर में 18वीं यूआईसी विश्व रेलवे सुरक्षा कांग्रेस में सार्वजनिक किया है। इसमें कहा गया है कि आज मानव तस्करी दुनिया ...