Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: foundation day

स्थापना दिवस : नई उम्मीदों के साथ नए मध्यप्रदेश का निर्माण

स्थापना दिवस : नई उम्मीदों के साथ नए मध्यप्रदेश का निर्माण

अवर्गीकृत
- जगदीश देवड़ा मध्यप्रदेश के 67वें स्थापना दिवस पर सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। मध्यप्रदेश ने विकास और समृद्धि की एक लंबी यात्रा तय की है। इस यात्रा में हर वर्ग के नागरिकों का सहयोग और योगदान रहा है। विकास की इस यात्रा में नागरिकों ने कई चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया और सरकार के सहयोग से नए रास्ते और नए विकल्प खोज लिये। प्रदेश का स्थापना दिवस हमारे लिए एक उत्सव है। नागरिक स्वस्थ रहें, खुशहाल रहें और हर मुसीबत से दूर रहें। मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर बनते हुए आर्थिक समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रहा है। विकास के हर क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। अर्थ-व्यवस्था में हर क्षेत्र और वर्ग की उत्साहपूर्वक भागीदारी हो रही है। यही कारण है कि कोविड-19 से उत्पन्न हुई विषम परिस्थितियों में भी मध्यप्रदेश की अर्थ-व्यवस्था न सिर्फ स्थिर रही बल्कि और मजबूती से आगे बढ़ी। अभी समृद्धि क...