Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: formed government

मप्र में भाजपा ने 20-25 भ्रष्ट विधायक खरीदकर बनाई सरकारः राहुल गांधी

मप्र में भाजपा ने 20-25 भ्रष्ट विधायक खरीदकर बनाई सरकारः राहुल गांधी

देश, मध्य प्रदेश
बुरहानपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भारत जोड़ो यात्रा (bhaarat jodo yaatra) के पहले दिन भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बुधवार शाम को बुरहानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में हम चुनाव जीते थे, हमारी सरकार थी। भाजपा ने करोड़ों रुपये देकर 20-25 भ्रष्ट विधायकों को खरीद लिया और सरकार बना ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह मध्य प्रदेश में बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से शुरू हो होकर दरियापुर होते हुए दोपहर में सेंट जेवियर स्कूल जैनाबाद फाटक पहुंची। यहां स्कूल में विश्राम करने के बाद यात्रा फिर आगे बढ़ी और शाम को बुरहानपुर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद राहुल गांधी ने यहां ट्रांसपोर्ट नगर में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा...