Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: flight

भारतीय मेधा की उड़ान चंद्रयान अभियान

भारतीय मेधा की उड़ान चंद्रयान अभियान

अवर्गीकृत
- हृदयनारायण दीक्षित परिवार समाज की छोटी इकाई है। परिवार के सभी सदस्य आत्मीय होते हैं। हिन्दू चिंतन में पूरा विश्व एक परिवार है। इस धारणा में परिवार से बड़ी इकाई समाज है। भारतीय दर्शन उदात्त है। इसके बावजूद परिवार से बड़ी इकाई जाति है। जातिभेद भी हैं। वैसे जातियां श्रम विभाजन का परिणाम हैं लेकिन जन्मना होने के कारण वे मजबूत हैं। जातियां सम्मान अपमान का आधार भी बनीं। वे राष्ट्रीय एकता में बाधक है। अनेक समाज सुधारकों ने जातियों की निन्दा की, जाति तोड़क अभियान चलाए। राजनीति के एक धड़े में जातियों को अतिरिक्त महत्व मिला। जाति आधारित राजनीति भी चलती है। जाति अप्राकृतिक वर्ग है। इसे विदा करना और जातिविहीन समरस समाज का निर्माण राष्ट्रीय कर्तव्य है। जाति का उद्भव समाजशास्त्रियों की चुनौती रहा है। डॉ. बीआर आम्बेडकर ने कोलम्बिया विश्वविद्याल में 9 मई, 1916 को नृविज्ञान विषयक एक गोष्ठी में जाति की उत्प...
युवा सपनों की उड़ान ‘ग्राम ज्ञानालय’

युवा सपनों की उड़ान ‘ग्राम ज्ञानालय’

अवर्गीकृत
कल्पनाएं जब सजती और संवरती हैं तो उम्मीदों को पंख लग जाते हैं। इरादे और हौसले मजबूत हो जाते हैं। मंजिल खुद-ब-खुद तय हो जाती है। पूर्वांचल के भदोही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ग्रामीण विकास की सोच जमीन पर उतरती दिखती है। भदोही कालीन का हब है। यहां कालीन तैयार होते हैं। देश के नए संसद भवन में भदोही की कालीन बिछाई गई हैं। पूर्वांचल में वैसे अच्छे खासे शैक्षिक संस्थान हैं। काशी हिंदू विश्वविद्यालय और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय यहां की शैक्षणिक और सांस्कृतिक धरोहर हैं। लेकिन पूर्वांचल की 70 फीसदी आबादी कृषि अर्थव्यवस्था पर निर्भर है। यहां पलायन अधिक है। आर्थिक विपन्नता की वजह से युवाओं के प्रतियोगी स्पर्धा के सपने अधूरे रह जाते हैं। लेकिन उन सपनों को पूरा करने के लिए भदोही जनपद से शुरू हुई एक नवाचार की पहल उत्तर प्रदेश और देश के लिए एक मिसाल बनती दिखती...
ताबूत बने मिग 21 लड़ाकू विमान !

ताबूत बने मिग 21 लड़ाकू विमान !

अवर्गीकृत
- रमेश सर्राफ धमोरा भारतीय वायुसेना ने अपने लड़ाकू विमान मिग-21 के पूरे बेड़े की उड़ान पर अस्थाई तौर पर रोक लगा दी है। लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए ऐसा फैसला लिया गया है। राजस्थान में सूरतगढ़ के पास आठ मई को एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एक मिग-21 एयरक्राफ्ट क्रैश होकर आबादी क्षेत्र के मकानों पर गिर गया था। उस हादसे में तीन महिलाओं की जान चली गई थी। वायुसेना ने इनकी उड़ान को तब तक के लिए रोक दिया है जब तक कि इस हादसे की जांच पूरी नहीं हो जाती । अब तो लोग इन्हें मौत के उड़ते ताबूत तक कहने लगे हैं। कुछ लोग इनको फ्लाइंग कॉफिन और विडो मेकर पुकारने लगे हैं। इनको स्थायी रूप से सेना से बाहर करने की मांग होती रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन एयरफोर्स के 400 से ज्यादा मिग-21 विमान पिछले 60 साल में दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। इनमें 200 से अधिक पायलटों और 63 नागरिकों की जान जा चुकी है। अभी व...
अर्थव्यवस्था की उड़ान में खेती का बड़ा योगदान

अर्थव्यवस्था की उड़ान में खेती का बड़ा योगदान

अवर्गीकृत
- शशिकान्त जायसवाल देशभर में उत्तर प्रदेश में पिछले छह वर्ष से विभिन्न क्षेत्रों में आए बदलाव की चर्चा हो रही है। खेती-किसानी के मामले में भी उत्तर प्रदेश दूसरे राज्यों की तुलना में कोसों आगे निकल चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन ने मल्टी सेक्टोरल क्षेत्रों को विकास की ओर डायवर्ट कर सस्टेनेबल और सर्वसमावेशी बनाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि और उससे संबंधित सेक्टर को मजबूती मिली है। योगी सरकार का पहला बजट ही किसानों को समर्पित था। यहीं से उत्तर प्रदेश के कृषि अर्थव्यवस्था की ग्रोथ और किसानों की आय को दोगुना करने के लिए विकास यात्रा प्रारंभ हुई। इसका परिणाम है कि कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र की ग्रोथ रेट आज अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयास से राज्य के सकल राज्य घरेलू उत्पाद में कृषि का योगदान 26 फीसदी हुआ है। जबकि कृषि विकास दर स्थिर मूल्य पर वित्तीय...