Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: five medals

एशियन गेम्स: भारत की झोली में पांच पदक, तीन रजत और दो कांस्य

एशियन गेम्स: भारत की झोली में पांच पदक, तीन रजत और दो कांस्य

खेल
नई दिल्ली। चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत की शानदार शुरुआत हुई है। रविवार को भारत की झोली में एक के बाद एक पदक आए हैं। सुबह दो पदक जीतने के बाद तीन और पदक भारत की झोली में आए हैं। भारत के लिए तीसरा पदक पुरुषों के कॉक्सलेस पेयर इवेंट में आया। भारतीय जोड़ी लेख राम और बाबू लाल यादव ने कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने 6:50:41 के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके बाद पुरुष कॉक्स 8 इवेंट से भारत के लिए एक और पदक आया। नीरज, नरेश कलवानिया, नीतिश कुमार, चरणजीत सिंह, जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनित कुमार, आशीष और धनंजय उत्तम पांडे की भारतीय टीम ने 05:43.01 के समय के साथ दूसरे नंबर पर रहते हुए रजत पदक अपने नाम किया। भारत के लिए महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में शूटर रमिता ने एक और पदक दिलाया। रमिता ने 10 मीटर एयर राइफल में भारत को कांस्य पदक दिलाया है। इससे पहले सुब...