Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: five injured

नीमचः मुख्यमंत्री के सामने गिरा स्वागत मंच, पांच घायल

नीमचः मुख्यमंत्री के सामने गिरा स्वागत मंच, पांच घायल

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को नीमच जिले के मनासा में रोड शो किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के सामने ही उनके स्वागत के लिए लगाया गया मंच गिर पड़ा। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी के पैरों में फैक्चर होने की बात सामने आई है। घायलों को नीमच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को जनदर्शन के लिए मनासा पहुंचे थे। यहां उनका रोड-शो हुआ। सड़क के किनारे जगह जगह स्वागत मंच बनाए गए थे। मुख्यमंत्री रथ में सवार होकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे। शाम करीब पांच बजे उनका रथ जनपद पंचायत कार्यालय के सामने पहुंचा था। यहां जनपद पंचायत की ओर से स्वागत मंच लगाया था। मुख्यमंत्री के यहां आते ही मंच पर इतनी भीड़ हो गई कि वह वजन नहीं सह सका और गिर पड़ा। मंच गिरने के बाद कुछ देर के लिए वहां अफरा तफरी मच गई। यह देखकर मुख्यमंत्री ने कुछ देर के ल...