Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: five hours

इसीलिए तो देश का स्वच्छतम शहर है इंदौर, पांच घंटे गेर की धूम, डेढ़ घंटे में सड़कें साफ

इसीलिए तो देश का स्वच्छतम शहर है इंदौर, पांच घंटे गेर की धूम, डेढ़ घंटे में सड़कें साफ

देश, मध्य प्रदेश
इंदौर। लगातार छह साल से देश के स्वच्छतम शहर की उपलब्धि हासिल करने वाले इंदौर को यह तमगा ऐसे ही नहीं मिल गया है। रंगपंचमी के मौके पर इंदौर ने इस बात को फिर सिद्ध कर दिया है कि वास्तव में यह देश का स्वच्छतम शहर है। दरअसल, रविवार को इंदौर में रंगपंचमी पर करीब पांच घंटे तक रंगबिरंगी गेर (होली खेलने वालों के जुलूस) की धूम रही। राजवाड़ा समेत आसपास की सड़कें होली के रंगों में रंगी नजर आई। जैसे ही गेर खत्म हुई, सफाईकर्मियों ने मोर्चा संभाला और महज डेढ़ घंटे में ही सड़कों को चकाचक कर दिया। ऐसा लगा मानो यहां कुछ हुआ ही नहीं हो। रविवार को रंगपंचमी पर सुबह 11 बजे से गेर निकलनी शुरू हुई। इस दौरान शहर के अलग-अलग मार्गों से रंग उड़ाते हुए जुलूस निकल रहे थे। लाखों लोगों का हुजूम गेर को देखने के लिए उमड़ा। गेर से आसमान सतरंगी हो गया। जहां तक नजर पहुंची, वहां जमीन से लेकर आसमान तक उड़ते रंग-गुलाल नजर आए। ल...