Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: FIH Hockey Olympic Qualifiers

FIH Hockey Olympic Qualifiers: इटली को परास्त कर पांचवें पोजिशन पर पहुंचा न्यूजीलैंड

FIH Hockey Olympic Qualifiers: इटली को परास्त कर पांचवें पोजिशन पर पहुंचा न्यूजीलैंड

खेल
रांची (Ranchi.)। राजधानी रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में चल रहे एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर-2024 (FIH Hockey Olympic Qualifier-2024) में शुक्रवार को दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड और इटली के बीच (Second match between New Zealand and Italy) हुआ। मोरहाबादी में खेले गए इस मैच में 2-1 से जीत हासिल कर न्यूजीलैंड ने पांचवां पोजीशन (New Zealand fifth position) भी हासिल किया। आठ देशों की इस प्रतियोगिता में इटली को छठा स्थान नसीब हुआ। मैच में न्यूजीलैंड की ओर से पहले ही क्वार्टर में कप्तान ओलिविया मेरी और रोज टिनान ने एक- एक गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। हालांकि, दूसरे क्वार्टर में इवाना पेसिना ने एक गोल कर अंतर 2-1 कर दिया। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में ही न्यूजीलैंड के लिए हन्ना कोटर ने एक गोल कर अपनी टीम की बढ़त 3-1 कर दी। इससे पहले शुक्रवार को पहला मुकाबला चिली और चेक ...
FIH Hockey Olympic Qualifiers: फाइनल में पहुंचे जर्मनी और अमेरिका

FIH Hockey Olympic Qualifiers: फाइनल में पहुंचे जर्मनी और अमेरिका

खेल
रांची (Ranchi)। रांची में खेले जा रहे एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स मुकाबले (FIH Hockey Olympic Qualifiers matches) में जर्मनी और अमेरिका (Germany and America) की महिला हॉकी टीमें (women's hockey teams) फाइनल (reach finals) में पहुंच गयी हैं। गुरुवार को पहला सेमीफाइनल मैच जापान और अमेरिका के बीच हुआ। इसमें अमेरिका ने 2-1 से जीत हासिल की। इसके साथ वह ओलंपिक क्वालिफायर मुकाबले के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी। दूसरे सेमीफाइनल में भारत के साथ हुए मुकाबले में जर्मनी ने जीत हासिल की। आखिरी समय तक स्कोर दो-दो रहने के बाद पेनाल्टी शूट आउट का सहारा लेना पड़ा, जिसमें जर्मनी ने चार-तीन के अंतराल के साथ जीत हासिल की। दूसरे सेमीफाइनल में मैच की शुरुआत में भारतीय टीम की ओर से पहले ही क्वार्टर में दीपिका ने एक गोल दाग कर स्कोर 1-0 कर दिया।हालांकि दूसरे क्वार्टर में ही जर्मनी की ओर से कार्ल...
FIH Hockey Olympic Qualifiers : इटली को 5-0 से हराकर भारत सेमीफाइनल में

FIH Hockey Olympic Qualifiers : इटली को 5-0 से हराकर भारत सेमीफाइनल में

खेल
रांची (Ranchi)। एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स (FIH Hockey Olympic Qualifiers) में मंगलवार को इटली (Italy) को 5-0 से शिकस्त (defeated 5-0) देकर भारत (India) ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 18 जनवरी को फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत का मुकाबला वर्ल्ड नंबर 5 की टीम जर्मनी से होगा। मंगलवार को भारत और इटली के बीच आखिरी लीग मैच खेला गया जिसमें भारत ने 5-0 से जीत दर्ज की। मुकाबले के 45 वें सेकंड में भारत ने गोल कर इटली पर दबाव बना दिया। अपना 100वां अंतराष्ट्रीय मुकाबला खेल रही उदिता ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 1-0 की लीड दिलाई। पहले हॉफ का खेल खत्म होने तक भारत ने 1-0 की लीड लेकर इटली पर दबाव बनाए रखा। मुकाबले में इटली ने वापसी की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहीं। मुकाबले का दूसरा गोल 41 वें मिनट में आया। भारत को मिले पेनाल्टी स्ट्रोक को दीपिका ने लिया और गोल कर लीड को 2-0 किया। ...
FIH Hockey Olympic Qualifiers: भारत ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया

FIH Hockey Olympic Qualifiers: भारत ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया

खेल
रांची (Ranchi)। एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर (FIH Women's Hockey Olympic Qualifier) में भारत (India) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीद को कायम रखा है। रविवार को दिन का आखिरी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। पहली मैच में मिली हार को भुलाकर भारत ने मैच के 41वें सेकेंड में गोल कर इरादा साफ कर दिया। झारखंड की संगीता कुमारी ने न्यूज़ीलैंड के डिफेंस को भेदकर शानदार फील्ड गोल किया। न्यूजीलैंड के पलटवार करते हुए मैच के 9 वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर 1-1 से बराबरी की। मेगन हल ने न्यूजीलैंड के लिए गोल किया। भारत ने आक्रामक खेल खेलते हुए 12 वें मिनट में पेनाल्टी को गोल में बदलकर 2-1 की लीड बनाई। उदिता ने भारत के लिए दूसरा गोल किया। भारत के लिए तीसरा गोल नेहा ने 14वें मिनट में किया। न्यूजीलैंड के डिफेंस में सेंध लगाकर फील्ड गोल कर 3-...
FIH Hockey Olympic Qualifiers: अमेरिका ने भारत को 0-1 से हराया

FIH Hockey Olympic Qualifiers: अमेरिका ने भारत को 0-1 से हराया

खेल
रांची (Ranchi.)। भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women's hockey team) को यहां झारखंड स्थित रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुए एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 (FIH Hockey Olympic Qualifiers 2024) के अपने पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना (Facing 0-1 defeat against America) पड़ा। मैच का एकमात्र गोल अमेरिका के लिए अबीगैल टैमर (16वें मिनट) ने किया। दोनों टीमों ने मुकाबले की शुरुआत तेज-तर्रार और आक्रामक अंदाज में की। भारत ने जहां घरेलू दर्शकों के सामने सर्कल में कुछ शुरुआती आक्रमण किए और गेंद को अपने कब्जे में रखा। वहीं अमेरिका ने तेज शुरुआत के बाद मुकाबले में अपनी पकड़ बना ली। अमेरिका ने मैच की शुरुआत से बॉल पजेशन पर अपना दबदबा बनाए रखा। अमेरिका ने इसके बाद पहले क्वार्टर में ही अपने कप्तान की मदद से मैच का पहला गोल दाग दिया...