Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: FIH

FIH Women’s Junior World Cup 2023: हॉकी इंडिया ने किया भारतीय टीम का ऐलान

FIH Women’s Junior World Cup 2023: हॉकी इंडिया ने किया भारतीय टीम का ऐलान

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। हॉकी इंडिया (Hockey India) ने गुरुवार को सेंटियागो, चिली में 29 नवंबर से 10 दिसंबर 2023 तक होने वाले बहुप्रतीक्षित एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप (FIH Women's Junior World Cup 2023) के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा (Indian junior women's hockey team announced) कर दी। भारत को पूल सी में जर्मनी, बेल्जियम और कनाडा के साथ रखा गया है। भारतीय टीम 29 नवंबर को कनाडा के खिलाफ अपना विश्व कप अभियान शुरू करेगी। इसके बाद भारतीय टीम 30 नवंबर को जर्मनी और 2 दिसंबर को बेल्जियम का सामना करेगी। मैदान में अन्य टीमें पूल ए में नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और चिली हैं जबकि पूल बी में अर्जेंटीना, स्पेन, जिम्बाब्वे और कोरिया हैं। पूल डी में इंग्लैंड, अमेरिका, न्यूजीलैंड और जापान हैं। क्वार्टर-फाइनल 6 दिसंबर और सेमी- फाइनल 8 दिसंबर को निर्धारित है जबकि फाइनल...
एफआईएच महिला राष्ट्र कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान

एफआईएच महिला राष्ट्र कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान

खेल
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने बुधवार को एफआईएच महिला राष्ट्र कप 2022 के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान कर दिया। टूर्नामेंट के लिए सविता को कप्तान और दीप ग्रेस एक्का को उप कप्तान बनाया गया है। यंग फॉरवर्ड ब्यूटी डुंगडुंग को टीम में चुना गया है, जबकि अनुभवी मिडफील्डर नवजोत कौर ने टीम में वापसी की है। टीम के बारे में बात करते हुए भारतीय महिला हॉकी के मुख्य कोच जननेके शोपमैन ने कहा, मैं इस शिविर में पूरे खेल समूह के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। हमारा स्तर ऊंचा हो रहा है और समूह बहुत प्रतिस्पर्धी है। 20 खिलाड़ियों को चुनना मुश्किल था, लेकिन मेरा मानना है कि इस समूह के पास अच्छा प्रदर्शन करने और यह दिखाने का अच्छा मौका होगा कि हम किस पर काम कर रहे हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम गोलकीपर्स- सविता (कप्तान), बिचु देवी खरीबाम डिफेंडर्स- दीप ग्रेस एक्का (उप कप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उ...