Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: fifth win

IPL 2023: गुजरात टाइटंस की पांचवीं जीत, मुम्बई इंडियंस को 55 रन से हराया

IPL 2023: गुजरात टाइटंस की पांचवीं जीत, मुम्बई इंडियंस को 55 रन से हराया

खेल
अहमदाबाद (Ahmedabad)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League - IPL) 2023 के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans- GT) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians- MI) को 55 रन से हराकर अपनी पांचवी जीत दर्ज की है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207/6 का स्कोर बनाया था। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए MI पूरे ओवर खेलने के बावजूद 152/9 का स्कोर ही बना सकी थी। शुभमन गिल के अर्धशतक (56) के बावजूद GT ने एक समय 101 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद अभिनव मनोहर (42) और डेविड मिलर (46) ने 35 गेंदों में 71 रन की साझेदारी करके बड़े स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में MI ने पॉवरप्ले के बाद 29/1 का स्कोर बनाया। इसके बाद MI के बल्लेबाजों ने निरंतर विकेट खोए और लक्ष्य से दूर रह गए। MI से नेहल वढेरा ने 21 गेंदों में सर्वाधिक 40 रन बनाए। पारी की शुरुआत करने आए गिल अच...