Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Fantasyland

चंद्रमा: सौंदर्य के कल्पनालोक का महानायक

चंद्रमा: सौंदर्य के कल्पनालोक का महानायक

अवर्गीकृत
- हृदयनारायण दीक्षित चन्द्र देव भारतीय मनीषा की जिज्ञासा हैं। वे पृथ्वी के निवासियों का आकर्षण रहे हैं। संप्रति भारत की चन्द्रमा पर पहुँचने की महत्वाकांक्षी योजना चर्चा में है। सारी दुनिया का ध्यान चन्द्र देवता पर लगा हुआ है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रतिभाशाली वैज्ञानिक चन्द्रयान की सफलता को लेकर पूरे मनोयोग से जुटे हैं। चन्द्रयान की सफलता के बाद तमाम नए तथ्य प्रकाश में आएँगे। चन्द्रमा का पहला चित्र आ गया है। चन्द्रमा वैदिक काल से ही भारत का आकर्षण रहा है। लोकश्रुति के अनुसार चन्द्रमा माता पृथ्वी का भाई है। इसलिए हम सब का मामा है। प्रकृति सृष्टि के उदय के साथ ही चन्द्रमा का अस्तित्व भी प्रकट हुआ। ऋग्वेद के पुरुष सूक्त (10.90.13) में कहा गया है कि विराट पुरुष के मन से चन्द्रमा और आँखों से सूर्य प्रकट हुआ - चन्द्रमा मनसो जातश्चक्षोः सूर्यो अजायतः।‘’ चन्द्रमा का सम्बंध मन से है। ऋ...