Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: Everywhere

भारत के अंदर-बाहर सभी जगह राम का नाम

भारत के अंदर-बाहर सभी जगह राम का नाम

अवर्गीकृत
- आर.के. सिन्हा भारत के कण-कण में राम बसे हैं। भारत की राम के बिना कल्पना करना ही असंभव है। सारा भारत राम को अपना आराध्य और पूजनीय मानता है। डॉ. राम मनोहर लोहिया कहते थे कि भारत के तीन सबसे बड़े पौराणिक नाम– “राम, कृष्ण और शिव ही हैं।” उनके काम के बारे में थोड़ी-बहुत जानकारी प्राय: सभी को, कम से कम दो में एक भारतीय को तो होगी ही। उनके विचार व कर्म, या उन्होंने कौन से शब्द कब कहे, उसे विस्तारपूर्वक दस में एक तो जानता होगा। कभी सोचिए कि एक दिन में भारत में कितनी बार यहां की जनता प्रभु राम का नाम लेती है। पर भगवान राम को सिर्फ भारत तक सीमित करना उचित नहीं होगा। वैसे तो थाईलैंड बौद्ध देश हैं, पर वहां भी राम आराध्य हैं। राजधानी बैंकॉक से सटा है अयोध्या शहर। वहां के लोगों की मान्यता है कि यही थी भगवान श्रीराम की राजधानी। थाईलैंड के बौद्ध मंदिरों में आपको ब्रह्मा, विष्णु और महेश की मूर्तियां और...