Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: enemies

मुसलमानों के नहीं कट्टरपंथियों के दुश्मन थे शिवाजी महाराज

मुसलमानों के नहीं कट्टरपंथियों के दुश्मन थे शिवाजी महाराज

अवर्गीकृत
- अंकित जायसवाल भारत के वीर सपूतों में से एक श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज को सभी जानते हैं। बहुत से लोग उन्हें हिन्दू हृदय सम्राट कहते हैं तो कुछ लोग मराठा गौरव। जबकि उन्हें भारतीय गणराज्य का सबसे बड़ा महानायक कहा जाए तो गलत नहीं होगा। छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 में एक हिन्दू परिवार में हुआ। कुछ लोग 1627 में उनका जन्म बताते हैं। उनका पूरा नाम शिवाजी भोंसले था। पिता शाहजी और माता जीजाबाई के पुत्र थे वीर शिवाजी महाराज। उनका जन्म स्थान पुणे के पास स्थित शिवनेरी का दुर्ग है। राष्ट्र को विदेशी, कट्टरपंथी और आततायी राज्य-सत्ता से स्वाधीन करा कर सारे भारत में एक सार्वभौम स्वतंत्र शासन स्थापित करने का एक सफल प्रयत्न स्वतंत्रता के अनन्य पुजारी वीर प्रवर शिवाजी महाराज ने किया था। इसी प्रकार उन्हें एक अग्रगण्य वीर एवं अमर स्वतंत्रता-सेनानी स्वीकार किया जाता है। महाराणा प्रताप की तर...
आईएनएस मोरमुगाओ: पलक झपकते करेगा दुश्मन का काम तमाम

आईएनएस मोरमुगाओ: पलक झपकते करेगा दुश्मन का काम तमाम

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल अरुणाचल के तवांग सेक्टर में भारत-चीन के बीच एकाएक बढ़ी तनातनी और हिन्द महासागर क्षेत्र में चीन के बढ़ते दखल के बीच भारत की समुद्री क्षमता को बढ़ावा देने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा 18 दिसम्बर को मुम्बई में नौसेना डॉकयार्ड में स्वदेश निर्मित पी15बी स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत ‘आईएनएस मोरमुगाओ’ का जलावतरण किया गया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में यह युद्धपोत भारतीय नौसेना को सौंपा गया। इस अवसर पर रक्षामंत्री ने समुद्री सुरक्षा में नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए पुराणों का भी हवाला दिया। रक्षामंत्री के मुताबिक भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन और मुम्बई के ‘मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड’ (एमडीएसएल) द्वारा तैयार किया गया यह युद्धपोत भारत में निर्मित ...