Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: emotional message

सोनिया ने क्यों दिया रायबरेली को भावनात्मक संदेश?

सोनिया ने क्यों दिया रायबरेली को भावनात्मक संदेश?

अवर्गीकृत
- प्रभुनाथ शुक्ल "मैं अपने बच्चों को भीख मांगते देख लूंगी, परंतु मैं राजनीति में कदम नहीं रखूंगी।" यह पीड़ा सोनिया गांधी की थी जो उन्होंने अपने पति एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को खोने के बाद व्यक्त की थी। यह एक मां और औरत की पीड़ा थी, क्योंकि राजीव को खोने के बाद सोनिया अकेली पड़ गई थीं। वह डरी और सहमी थीं, क्योंकि पारिवारिक संघर्ष में वह अकेली थीं। उन्हें सबसे अधिक फिक्र दोनों बच्चों राहुल और प्रियंका गांधी की सुरक्षा की थी। इसकी वजह से वह राजनीति में नहीं आना चाहती थीं। वह राजनीति की वजह से पति और सास को खो चुकी थीं। इसकी वजह से उन्हें राजनीति से घृणा हो गई थी। सोनिया के दृढ संकल्प ने उन्हें विषम परिस्थितियों में भी डिगने नहीं दिया। कांग्रेस को संभालने के लिए उन्हें अंततः राजनीति में आना पड़ा। लंबे कालखंड के बाद सोनिया गांधी ने अब सक्रिय राजनीति को अलविदा कह दिया है। खराब स्वा...