Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Elephant

एलन मस्क की चिड़िया आजाद हुई या हाथी उड़ गया

एलन मस्क की चिड़िया आजाद हुई या हाथी उड़ गया

अवर्गीकृत
- ऋतुपर्ण दवे बचपन में हममें से बहुतों ने 'चिड़िया उड़' का खेल खूब खेला है। इस चक्कर में चिड़िया भले ही न उड़ी हो लेकिन हाथी को जरूर उड़ा दिया। बड़ा मजेदार खेल था। लगभग इसी तर्ज पर मालिकाना हक बदलते ही ट्वीटर की चिड़िया के पर आसमान को छूने लगे हैं। दुनिया के सबसे प्रभावशाली सोशल मीडिया मंच ट्वीटर को पूरी स्वतंत्रता देने का दंभ भरने वाले ट्वीटर के नए मालिक एलन मस्क का एक्शन कितना कामयाब होगा कहना जल्दबाजी होगी। फिलहाल नए मालिक के आते हजारों नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है। चिड़िया की आजादी की दुहाई भी बेमानी लगती है। एक तरफ वो इंसानियत की मदद करने की बात कहते हैं तो दूसरी ओर ऐसे सार्वजनिक मंच की बात भी करते हैं जो मानव सभ्यता के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हो। उनकी सोच को लेकर भले ही विश्व से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आएं लेकिन भारत में काफी मायूसी जरूर होगी, होनी भी चाहिए। ये तो आने वाला वक्त बताए...

दुश्मन हो ‘साथी’ तो कैसे बचेंगे हाथी

अवर्गीकृत
- मुकुंद दुनिया में हाथियों की घटती संख्या चिंता का ही नहीं, भविष्य के प्रकृतिजन्य संकट का आभास भी करा रही है। केरल के पेरियार में 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस के मुख्य आयोजन पर तमाम नई-पुरानी संरक्षण की योजनाओं पर चर्चा की गई। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे के अलावा केरल के वन और वन्यजीव मंत्री एके शशिंद्रन आदि ने पेरियार की धरा से हाथियों के संरक्षण के संकल्प को दोहराया। हाथियों की लगातार घटती संख्या से चिंतित दुनिया में 12 अगस्त, 2012 को आधिकारिक तौर पर विश्व हाथी दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। भारत में हाथियों की गणना आखिरी बार 2017 में हुई थी। तब भारत में हाथियों की कुल संख्या 30 हजार थी। जैसे-जैसे साल गुजरते गए, इनकी आबादी कम होती गई। भारत में हाथियों की घटती संख्या की बड़ी वजह एश...