Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: economic survey

भारत के कृषि क्षेत्र को बदल सकता है पीएमकेएसके

भारत के कृषि क्षेत्र को बदल सकता है पीएमकेएसके

अवर्गीकृत
- डॉ. मनसुख मंडाविया आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के अनुसार, देश की लगभग 65% आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और 47% आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर है। कृषि एक समयबद्ध गतिविधि है जिसमें उत्पादन और उत्पादकता को अधिकतम करने के लिए सही समय पर सही कृषि-इनपुट की आवश्यकता होती है। कृषि-इनपुट कृषि के आवश्यक तत्व हैं और एक कुशल वितरण प्रणाली कृषि आय की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भारत में इनपुट सेवाओं का नेटवर्क बिखरा हुआ है और साइलो में बीज, उर्वरक, कीटनाशकों और उपकरणों के लिए अलग-अलग डीलर नेटवर्क काम कर रहे हैं। इसके अलावा, मिट्टी, बीज, उर्वरक की जांच की सुविधाएं और विभिन्न योजनाओं की जानकारी अलग-अलग एजेंसियों के माध्यम से असंबद्ध और टुकड़ों में किसानों तक पहुंचती है। यह व्यवस्था एक समुचित निर्णय लेने के लिए प्रौद्योगिकी-आधारित समग्र जानकारी प्रदान करने में विफल रहता है। जिसका समाध...
संसद का बजट सत्र आज से, पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण होगा पेश

संसद का बजट सत्र आज से, पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण होगा पेश

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली (New Delhi)। संसद के बजट सत्र (budget session of parliament) की शुरुआत मंगलवार, 31 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) संसद के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त वर्ष 2022-23 का आर्थिक सर्वेक्षण लोकसभा में पेश करेंगी, जिसे राज्यसभा के पटल पर भी रखा जाएगा। सीतारमण के संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने के बाद मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन प्रेस कांफ्रेंस में आर्थिक सर्वेक्षण की बारीकियों को रखेंगे। इसके अगले दिन एक फरवरी को वित्त मंत्री पूर्वाह्न 11 बजे लोकसभा में केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करेंगी। हलवा सेरेमनी के बाद बजट छपने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वित्त मंत्रालय ...
बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों में पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण

बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों में पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण

देश, बिज़नेस
- प्रधानमंत्री ने नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों संग की बैठक, बजट से पहले लिए सुझाव नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं। पीएम ने केंद्रीय बजट से पहले अर्थशास्त्रियों से सुझाव लेने के साथ-साथ भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति और इसकी चुनौतियों का आकलन किया। इस बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के साथ शुरू होगी। बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश करेंगी। बजट सत्र के कुल 66...