Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: Eastern Congo

पूर्वी कांगो में संयुक्त राष्ट्र के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर फायरिंग, 43 की मौत, 56 घायल

पूर्वी कांगो में संयुक्त राष्ट्र के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर फायरिंग, 43 की मौत, 56 घायल

विदेश
कांगो। अफ्रीकी देश कांगो में संयुक्त राष्ट्र के विरोध में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सेना के सुरक्षाबलों की तरफ से हुई फायरिंग में 43 लोगों के मारे जाने सूचना आ रही है। सेना ने शुरू में सात लोगों के मारे जाने की जानकारी दी थी। सरकार ने बुधवार को पूर्वी कांगो के शहर गोमा में संयुक्त राष्ट्र विरोधी हिंसक प्रदर्शनों पर कार्रवाई की थी, जिसमें 56 अन्य लोग घायल हो गए। दरअसल, एक पुलिसकर्मी पर हमले का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांगो की सेना ने गोमा शहर में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन और अन्य विदेशी संगठनों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन को हिंसक तरीके से तितर-बितर कर दिया। कांगो के अधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मी की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद सेना ने कार्रवाई करते हुए सात प्रदर्शनकारियों को मार गिराया। मगर सेना के ही दो अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर समाचार एजे...