Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Doha Diamond League 2023

नीरज चोपड़ा ने जीता दोहा डायमंड लीग 2023 का खिताब

नीरज चोपड़ा ने जीता दोहा डायमंड लीग 2023 का खिताब

खेल
दोहा। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने चोट से उबरने के बाद बेहतरीन वापसी करते हुए दोहा डायमंड लीग 2023 का खिताब जीत लिया है। चोपड़ा का पहला थ्रो 88.67 था जो नए सीजन की शुरुआत करने का एक शानदार तरीका था। उनका पहला थ्रो उनके लिए जीत पक्की करने के लिए काफी था लेकिन उन्होंने फिर भी आगे बढ़ने की कोशिश की। उनके थ्रो के बाद साफ दिख रहा था कि चोपड़ा अच्छी शुरुआत करने के बावजूद संतुष्ट नहीं हैं। वह पहले प्रयास के बाद चार्ट में सबसे आगे चल रहे थे। चोपड़ा का दूसरा थ्रो 86.04 मीटर की दूरी का था। चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता जैकब वडलेज्च (88.63 मीटर) और विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स (85.88 मीटर) पर अपनी बढ़त बनाए रखी। नीरज के पास केवल चार सेंटीमीटर की बढ़त थी। अपने तीसरे प्रयास में नीरज ने 85.47 मीटर की दूरी से भाला फेंका। अपने पहले प्रयास से दूरी कम होने के बावजूद उन्होंने ब...