Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: Diwali special

दीपावली विशेषः त्योहार एक-रूप अनेक

दीपावली विशेषः त्योहार एक-रूप अनेक

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल भारत उत्सवधर्मिता का देश है। यहां हर धर्म-संप्रदाय के पर्व पूरे जोश व उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। बात दीपावली जैसे ‘ज्योति पर्व’ की हो तो पांच पर्व की इस शृंखला पर तो देशभर में हर जाति, हर धर्म, हर संप्रदाय के लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। राष्ट्र के कोने-कोने में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाने वाला रोशनी का यह रंग-बिरंगा पर्व देश के विभिन्न हिस्सों में कुछ भिन्नता अवश्य लिए हुए है। हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में दीपावली का त्योहार पूर्णतः वैदिक रीति से मनाया जाता है। रात्रि के समय मुहूर्त के अनुसार गणेश व लक्ष्मी का पूजन किया जाता है तथा व्यापारी वर्ग इन राज्यों में इस दिन लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ अपने बही-खातों की भी पूजा करते हैं। घर के भीतर व बाहर दीपमालाएं प्रज्ज्वलित की जाती हैं और बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक आतिशबाजी का मजा लेते देखे जाते हैं। इस दिन...
दीपावली विशेष: तुम दीपक हम बाती

दीपावली विशेष: तुम दीपक हम बाती

अवर्गीकृत
- गिरीश्वर मिश्र भारतीय समाज अपने स्वभाव में मूलतः उत्सवधर्मी है और यहाँ के ज़्यादातर उत्सव सृष्टि में मनुष्य की सहभागिता को रेखांकित करते दिखते हैं। प्रकृति की रम्य क्रीड़ा स्थली होने के कारण मौसम के बदलते मिजाज के साथ कैसे जिया जाय इस प्रश्न विचार करते हुए भारतीय जन मानस की संवेदना में ऋतुओं में होने वाले परिवर्तनों ने ख़ास जगह बनाई है। फलतः सामंजस्य और प्रकृति के साथ अनुकूल को ही जीवन का मंत्र बनाया गया। यहाँ जीवन का स्पंदन उसी के अनुसार होता है और उसी की अभिव्यक्ति यहाँ के मिथकों और प्रतीकों के साथ होती है। कला , साहित्य , संगीत आदि को भी सुदूर अतीत से ही यह विचार भावित करता आ रहा है। इस दृष्टि से दीपावली का लोक-उत्सव जीवन के हर क्षेत्र -घर-बार, खेत-खलिहान, रोज़ी-रोटी और व्यापार-व्यवहार सबसे जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर भारतीय गृहस्थ की चिंता होती है घर-बाहर के परिवेश को स्वच्छ करना और नि...