Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Discussion

जम्मू-कश्मीर विस चुनाव: विमर्श के विषय

जम्मू-कश्मीर विस चुनाव: विमर्श के विषय

अवर्गीकृत
- प्रवीण गुगनानी उस जमाने की बात याद है, जब प्रत्येक राष्ट्रीय कानून, प्रस्ताव, प्रावधान आदि पर लिखा जाता था -Except Jammu and Kashmir (जम्मू और कश्मीर को छोड़कर) लेकिन अब देश में वैसा नहीं होता। जम्मू कश्मीर अब शेष भारत के नवनिर्माण में सहयोग दे रहा है। आज का कश्मीर नये भारत का नया कश्मीर है।जिस कश्मीर में दशकों तक ऐसा आतंकी वातावरण रहा कि वहाँ भारतीय भी जाने की कल्पना नहीं करते थे, उस कश्मीर में मोदी सरकार ने जी-20 का सम्मेलन करवा दिया, यही नया कश्मीर है। अनुच्छेद 370 को इस प्रदेश की नियति मानने और बताने वाले लोग वस्तुतः बदनियत लोग थे, वे अब मुख्यधारा से बाहर हैं। कांग्रेस ने भी फ़ारूख़ अब्दुल्ला और उसके अन्य प्रिय कश्मीरी अलगाववादियों, उग्रवादियों व आतंकवादियों के साथ चलते हुए अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध किया था। अनुच्छेद 370 के उन्मूलन के बाद बना था- गुपकार गठबंधन। गुपकार गठबंधन चाहत...
डेटिंग की चर्चा, कुशा कपिला ने अर्जुन कपूर को दिया ये हैशटैग, इधर मलाइका अरोड़ा भी..

डेटिंग की चर्चा, कुशा कपिला ने अर्जुन कपूर को दिया ये हैशटैग, इधर मलाइका अरोड़ा भी..

बॉलीवुड
. मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का नाम बीते काफी वक्त एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहा। मलाइका और अर्जुन ने हमेशा ही सोशल मीडिया पर रिश्ते को सबके सामने खुलकर एक्सेप्ट किया। दोनों की जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते थे। हालांकि, उनके ब्रेकअप की अफवाहों ने सभी को चौंका दिया। बीते कुछ दिनों से दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। इन बातों ने तब ज्यादा तूल पकड़ी जब अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका ने उन्हें विश नहीं किया। अर्जुन ब्रेकअप की इन अफवाहों के अलावा, कुछ और अफवाहों में भी घिरे। कहा जा रहा है कि वह अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं। दोनों ने कभी कुछ नहीं कहा, लेकिन अफवाहों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। हाल ही में, कुशा कपिला ने फिर से रिलेशनशिप की अफवाहों को हवा दी। कुशा ने दिया अर्जुन को ये टैग कुशा कपिला की लेटेस्ट वेब सी...
सिविल अधिकारियों की जिम्मेदारी और कठिनाई पर चर्चा जरूरी

सिविल अधिकारियों की जिम्मेदारी और कठिनाई पर चर्चा जरूरी

अवर्गीकृत
- हृदयनारायण दीक्षित भारतीय प्रशासनिक सेवा ने बड़ा लम्बा सफर तय किया है। वैदिक काल से लेकर आधुनिक काल तक प्रशासन का मुख्य लक्ष्य लोकहित ही रहा है। उनकी योग्यता और प्रतिभा बेजोड़ रही है। लेकिन तमाम ज्ञान गरिमा से युक्त होने के बावजूद वे भारतीय जनमानस के आत्मीय हित साधक नहीं बन सकते। प्रशासन और भारतीय जनता के मध्य दूरी है। प्रशासन एक तरह से स्थाई कार्यपालिका है। इसके कामकाज में आमजनों के साथ सम्पर्कों में संवेदनशीलता का अभाव देखा गया है। संविधान सभा में अनेक सदस्यों ने अंग्रेजीराज के सिविल ढांचे को समाप्त करने की मांग की थी। सरदार पटेल ने कहा था, ''हमने इनके साथ कठिन समय में काम किया है। मेरे ख्याल से इन्हें बनाए रखना जरूरी है।'' पटेल ने स्वतंत्र भारत के सिविल अधिकारियों की पहली खेप को 21 अप्रैल को 1947 में सम्बोधित किया था। यह एक महत्वपूर्ण क्षण था। इसीलिए इस तिथि को सिविल सेवा दिवस के रूप...
चार सौ पार के नारे के इर्द-गिर्द सिमटा चुनावी विमर्श

चार सौ पार के नारे के इर्द-गिर्द सिमटा चुनावी विमर्श

अवर्गीकृत
- विकास सक्सेना देश में लोकतंत्र का महापर्व आम चुनाव चल रहा है। मतदाताओं को लुभा कर उन्हें अपने पाले में लाने के लिए सभी राजनैतिक दल पूरी ताकत के साथ जुटे हुए हैं। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव पिछले चुनावों के मुकाबले कई मायनों में अलग है। देश की सामरिक, आर्थिक, औद्योगिक और सांस्कृतिक प्रगति के साथ कूटनीतिक सफलता से उत्साहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब से अबकी बार 400 पार का नारा दिया है, पूरा चुनावी विमर्श इसी के इर्द-गिर्द सिमट कर रह गया है। केंद्र की सत्ताधारी भाजपा और उसके समर्थक दलों के नेता ये साबित करने का प्रयास कर रहे हैं कि इस बार उन्हें 400 से ज्यादा सीटों पर विजय मिलने जा रही है और विपक्षी पूरी ताकत से दावा कर रहे हैं 400 पार का नारा भाजपा का ख्याली पुलाव भर है जो कभी पूरा नहीं होगा। इस सबके बीच लोकसभा चुनाव 2024 के बाद देश की सत्ता कौन संभालेगा इसको लेकर सत्तापक्ष और विपक...
बाइडन और जिनफिंग के बीच संवाद में ताइवान, एआई पर हुई चर्चा

बाइडन और जिनफिंग के बीच संवाद में ताइवान, एआई पर हुई चर्चा

विदेश
वाशिंगटन (Washington)। अमेरिका (America) के राष्ट्रपति जो बाइडन (President Joe Biden) और चीनी राष्ट्रपति शी जिनफिंग (Chinese President Xi Jinping) ने मंगलवार को दोनों देशों के बीच शीर्ष नेतृत्व के बीच नियमित संवाद की बहाली को प्रदर्शित करते हुए एक फोन कॉल के दौरान ताइवान (taiwan), कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की। कैलिफोर्निया में नवंबर में हुए शिखर सम्मेलन के बाद दोनों नेताओं की यह पहली बातचीत थी। उन्होंने दोनों देशों की सेनाओं के संबंधों और चीन से घातक फेंटानिल के प्रवाह को रोकने के लिए सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की। फेंटानिल एक सिंथेटिक दर्दनिवारक औषधि है जिसका इस्तेमाल नशे के लिए भी किया जाता है। यह कॉल दोनों देशों के बीच अगले कुछ हफ्तों में होने वाले उच्च-स्तरीय संपर्क की भी शुरुआत है, जिसमें वित्त मंत्री जेनेट एलेन गुरुवार को चीन की यात्रा करने वाली है। वहीं ...
अंकगणित के साथ विमर्श के मोर्चे पर भी पिछड़ी कांग्रेस

अंकगणित के साथ विमर्श के मोर्चे पर भी पिछड़ी कांग्रेस

अवर्गीकृत
- विकास सक्सेना देश के आम चुनाव के लिए सौ दिनों से भी कम समय बचा है, सभी राजनैतिक दल इसके लिए अपने-अपने तरीके से सियासी बिसात बिछा रहे हैं। विपक्षी दलों के कई नेताओं के साथ आने से भाजपा का कुनबा बढ़ रहा है तो विपक्षी गठबंधन बनाकर भाजपा विरोधी विमर्श खड़ा करने की जुगत में लगी कांग्रेस को इस साल की शुरुआत से ही एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। केरल, पश्चिम बंगाल, पंजाब और दिल्ली में गठबंधन की संभावना खत्म होने से चुनावी अंकगणित के मामले में कांग्रेस तेजी से पिछड़ ही रही थी। इसी बीच पार्टी ने पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजने का हैरान करने वाला निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट को छोड़ कर सुरक्षित तरीके से राज्यसभा सांसद बनने के फैसले से विमर्श के मोर्चे पर भी कांग्रेस पिछड़ गई है। केंद्र की सत्ता से भाजपा को बेदखल करने के लिए कांग्रेस और कई क्षेत्रीय दलों ने ग...
राज्यसभा से नारी शक्ति वंदन विधेयक सर्वसम्मति से पारित, आधी रात तक चली चर्चा

राज्यसभा से नारी शक्ति वंदन विधेयक सर्वसम्मति से पारित, आधी रात तक चली चर्चा

देश
- संसद ने किया नारी शक्ति को वंदन, 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को दी मंजूरी नई दिल्ली (New Delhi)। नारी शक्ति वंदन विधेयक (Nari Shakti Vandan Bill) जिसके माध्यम से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं (Lok Sabha and state assemblies) में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण (33 percent reservation for women) दिया जाएगा, उसे संसद की मंजूरी मिल गई। 128वें संविधान संशोधन विधेयक को गुरुवार को राज्यसभा में मध्य रात्री तक चली चर्चा के बाद पारित किया गया। इसके बाद राज्यसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। संविधान संशोधन के कारण विधेयक को मत विभाजन के बाद अपनाया गया। विधेयक को सभी सदस्यों का समर्थन मिला और विरोध में कोई मत नहीं पड़ा। इस तरह विधेयक को पारित कराने के लिए आवश्यक दो तिहाई बहुमत मिल गया। विधेयक पर चर्चा में उच्च सदन के 72 सदस्यों ने भाग लिया। लोकसभा ने बुधवार को इस विधेयक को पारित कर दिया...
भारत और अमेरिका ने व्यापार-निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा कीः गोयल

भारत और अमेरिका ने व्यापार-निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा कीः गोयल

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली (New Delhi)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Union Minister of Commerce and Industry Piyush Goyal) ने शनिवार को अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई (US Trade Representative Katherine Tai) के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों ने आपसी हित के प्रमुख द्विपक्षीय मुद्दों (major bilateral issues) पर चर्चा की। वाणिज्य मंत्री ने एक्स पोस्ट पर ट्विट कर कहा कि उन्होंने अमेरिकी समकक्ष ताई के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा हुई। गोयल ने बताया कि प्रमुख द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा के साथ भारत-अमेरिका साझेदारी को और गति देने के तरीकों पर भी बातचीत हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जून में अमेरिकी यात्रा के दौरान दोनों देशों ने आपसी प्रतिबद्धता के अनुरूप जुलाई में डब्ल्यूटीओ में लंबित छह व्यापार विवा...
भाजपा: वैचारिक धुंधकाल के निराकरण का तंत्र

भाजपा: वैचारिक धुंधकाल के निराकरण का तंत्र

अवर्गीकृत
- प्रवीण गुगनानी विमर्श या नैरेटिव के नाम पर भारत में एक अघोषित युद्ध चला हुआ है। इन दिनों भारत में चल रहा विमर्श शुद्ध राजनैतिक है। राजनीति और कुछ नहीं समाज का एक संक्षिप्त प्रतिबिंब ही है। विमर्श में यह प्रतिबिंब विषय व समयानुसार कुछ छोटा या बड़ा होता रह सकता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार परिवार के राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी की राजनीति को यदि हम सामाजिक प्रतिबिंब के रूप में देखें तो हमें वैचारिक प्रतिबंधों, वर्जनाओं और सीमाओं से मुक्ति मिल जाती है। वैचारिक दृष्टि से देखें तो भाजपा एकमात्र भारतीय राजनैतिक दल है जो वैचारिक दासता से मुक्त है। भाजपा अपने चिर परिचित हिंदुत्वशाली आग्रहों पर अंगद, अटल है। नवीन व पुरातन का अभिनव संगम हो गई है भाजपा। वस्तुतः आरएसएस ने भाजपा के माध्यम से राजनीति एक विशाल, विराट व विमुक्त वैचारिक कैनवास हमें दिया है। हम भारत के राजनैतिक, अराजनैतिक और यह...