Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Dimensions

पशुपालन को लाभदायक बनाने के आयाम

पशुपालन को लाभदायक बनाने के आयाम

अवर्गीकृत
- कुलभूषण उपमन्यु भारत में गाय और भैंस की कुल संख्या करीब 30 करोड़ है। 12 किलोग्राम प्रति पशु की दर से प्रतिदिन 360 करोड़ किलोग्राम गोबर पैदा होता है। एक किलोग्राम बायो गैस बनाने के लिए 20 किलोग्राम गोबर चाहिए। इसका अर्थ हुआ 18 करोड़ किलोग्राम गैस प्रति दिन। इसे सिलेंडर में भरें तो एक करोड़ बीस लाख सिलेंडर रोज की क्षमता देश में है। यदि इस संसाधन को पूरी तरह से प्रयोग करने की क्षमता हासिल कर ली जाए तो देश की 50 फीसद ऊर्जा जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। इसके लिए सारी तकनीक तो उपलब्ध ही है। केवल दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ जुट जाने की बात है। गोबर गैस बनाने के दोहरे फायदे हैं। एक तो ऊर्जा पैदा होगी, जो हमारी खनिज तेल पर निर्भरता को कम करेगी। दूसरा बढ़िया खाद भी प्राप्त होगी, किसान को नकद लाभ होगा और खनिज तेल का उपयोग कम होने से वायु प्रदूषण भी कम होगा। इतने बड़े संसाधन के होते हुए इसकी अनदेखी करना ...