Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Dilip Tirkey

राष्ट्रीय खेल से नई प्रतिभाएं आएंगीं सामने : दिलीप टिर्की

खेल
गांधीनगर। हॉकी इंडिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और ओलंपियन दिलीप टिर्की को यकीन है कि 36वें राष्ट्रीय खेल कई नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सामने लाएंगे। इस बार 36वें राष्ट्रीय खेल-2022 का आयोजन गुजरात में किया जा रहा है। यह 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित होगा। दिलीप टिर्की ने कहा, “भारतीय हॉकी पुनरुद्धार मोड में है। युवा इसे एक बार फिर बड़ी संख्या में अपना रहे हैं और नेशनल गेम्स को इस हॉकी को वो अंतिम धक्का दे सकते हैं जिसकी इसे जरूरत है।” उन्होंने कहा, “चूंकि केवल शीर्ष आठ पुरुष और महिला टीमें प्रतिस्पर्धा में होंगी। लिहाजा उच्चतम गुणवत्ता की हॉकी खेली जाएगी। युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं और राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने की उम्मीद कर सकते हैं।” हॉकी के मुकाबले राजकोट में 2 अक्टूबर से शुरू होंगे 44 वर्षीय टिर्की ने भारतीय हॉकी में अपनी उन्नति को लेकर बात करते हुए स्वीकार...

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष चुने गए ओलंपियन दिलीप टिर्की

खेल
नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपियन दिलीप टिर्की को हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुना गया है टिर्की ने 1995 से 2010 के बीच 412 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जो कि एक भारतीय रिकॉर्ड है। टिर्की को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया है। टिर्की वर्तमान में ओडिशा हॉकी प्रमोशन काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। वह राज्यसभा के पूर्व सदस्य भी हैं। सुचारू चुनाव कराने के लिए अधिकारियों और एफआईएच की सराहना करते हुए, टिर्की ने ट्वीट किया, ''मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि भारतीय हॉकी नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।'' अध्यक्ष चुने जाने पर टिर्की ने कहा कि उनका मुख्य ध्यान भुवनेश्वर में जनवरी की शुरुआत में 2023 विश्व कप आयोजित करने पर होगा। उन्होंने कहा, ''हमें पिछले सदस्यों द्वारा किए गए अच्छे काम को जारी रखना चाहिए। भारत ने ओलंपिक कांस्य पदक जीता और हमें विश्व कप फाइनल में पहु...