Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Dialogue

बाइडन और जिनफिंग के बीच संवाद में ताइवान, एआई पर हुई चर्चा

बाइडन और जिनफिंग के बीच संवाद में ताइवान, एआई पर हुई चर्चा

विदेश
वाशिंगटन (Washington)। अमेरिका (America) के राष्ट्रपति जो बाइडन (President Joe Biden) और चीनी राष्ट्रपति शी जिनफिंग (Chinese President Xi Jinping) ने मंगलवार को दोनों देशों के बीच शीर्ष नेतृत्व के बीच नियमित संवाद की बहाली को प्रदर्शित करते हुए एक फोन कॉल के दौरान ताइवान (taiwan), कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की। कैलिफोर्निया में नवंबर में हुए शिखर सम्मेलन के बाद दोनों नेताओं की यह पहली बातचीत थी। उन्होंने दोनों देशों की सेनाओं के संबंधों और चीन से घातक फेंटानिल के प्रवाह को रोकने के लिए सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की। फेंटानिल एक सिंथेटिक दर्दनिवारक औषधि है जिसका इस्तेमाल नशे के लिए भी किया जाता है। यह कॉल दोनों देशों के बीच अगले कुछ हफ्तों में होने वाले उच्च-स्तरीय संपर्क की भी शुरुआत है, जिसमें वित्त मंत्री जेनेट एलेन गुरुवार को चीन की यात्रा करने वाली है। वहीं ...
लोकतंत्र के महापर्व में संवाद की शालीनता अपरिहार्य

लोकतंत्र के महापर्व में संवाद की शालीनता अपरिहार्य

अवर्गीकृत
- हृदयनारायण दीक्षित आम चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। सामान्य संवाद की भाषा बदल गई है। शब्द आक्रामक हो गए हैं। संवाद की शालीनता समाप्त हो रही है। कायदे से दलतंत्र को लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम करना चाहिए। संवाद की भाषा परस्पर प्रेमपूर्ण होनी चाहिए। दल परस्पर शत्रु नहीं हैं। वे लोकतांत्रिक व्यवस्था को आमजनों तक ले जाने और मजबूत करने के उपकरण हैं। लेकिन शब्द अपशब्द हो रहे हैं। वैचारिक आधार पर दलों के मध्य बहस नहीं है। प्रधानमंत्री तक को अपशब्द कहे गए हैं। भारत के आम चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्री उत्सव हैं। लेकिन अपशब्दों के प्रयोग वातावरण को उतप्त कर रहे हैं। आचार संहिता में निर्देश दिए गए हैं कि सभी दल और उम्मीदवार जाति, सम्प्रदाय, पंथिक समूह या भाषाई समूहों के मध्य अलगाववाद बढ़ाने से दूर रहेंगे। परस्पर विद्वेष और तनाव बढ़ाने वाले शब्दों का प्रयोग नही...

संघ और मुसलमानों में संवाद से दुखी होने वाले कौन

अवर्गीकृत
- आर.के. सिन्हा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत आजकल मुस्लिम बुद्धिजीवियों और धर्मगुरुओं से लगातार मिल रहे हैं। आरएसएस प्रमुख देश में साम्प्रदायिक सौहार्द्र को मजबूत करने के लिए चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने पहले दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल जमीरउद्दीन शाह, पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी और कारोबारी सईद शेरवानी जैसे प्रबुद्ध मुसलमानों से मुलाकात की। ये सब मुस्लिम समाज के असरदार नाम हैं। शाहिद सिद्दीकी उर्दू अखबार नई दुनिया के संपादक भी हैं। डॉ. मोहन भागवत ने इनके बाद देश के हजारों इमामों की नुमाइंदगी करने वाले संगठन ‘अखिल भारतीय इमाम संगठन’ के प्रमुख मौलाना उमेर अहमद इलियासी से मुलाकात की। इन मुलाकातों के नतीजे सकारात्मक आए हैं। इस पहल का स्वागत भी हो रहा है। ...