Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Dharma Truth Victory

नवरात्रि में होता है ऊर्जा का संचार

अवर्गीकृत
- रमेश सर्राफ धमोरा शारदीय नवरात्रि धर्म की अधर्म और सत्य की असत्य पर जीत का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन्हीं नौ दिनों में मां दुर्गा धरती पर आती हैं। इन दिनों को दुर्गा उत्सव के तौर पर देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि में आदिशक्ति जगदम्बा के नौ विभिन्न रूपों की आराधना की जाती है। यह नौ दिन वर्ष के सर्वाधिक पवित्र दिवस माने गए हैं। इन नौ दिनों का भारतीय धर्म एवं दर्शन में ऐतिहासिक महत्व है। इन्हीं दिनों में बहुत सी दिव्य घटनाओं के घटने की जानकारी हिन्दू पौराणिक ग्रंथों में मिलती है। माता के इन नौ स्वरूपों को नवदुर्गा के नाम से भी जाना जाता है जो इस प्रकार हैं -शैलपुत्री, ब्रह्माचारिणी, चन्द्रघन्टा, कूष्माण्डा, स्कन्द माता, कात्यायिनी, कालरात्रि, महागौरी और सिध्दिदात्री। नवरात्रि से हमें अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत की सीख मिलती हैं। भारतीय जनजीवन में धर...