Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Devi Ahilyabai

देवी अहिल्याबाई के आदर्शों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए होंगे लगातार कार्यक्रमः मुख्यमंत्री

देवी अहिल्याबाई के आदर्शों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए होंगे लगातार कार्यक्रमः मुख्यमंत्री

देश, मध्य प्रदेश
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav.) ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई (Lokmata Devi Ahilyabai) के आदर्शों, सिद्धांतों, व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य शासन (state governance) की ओर से एक समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति के माध्यम से लगातार कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई हम सबकी आदर्श और प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने जनहितैषी और ममतामयी विशेष शासन व्यवस्था से देश में विशेष पहचान स्थापित की है। वे सनातन धर्म की बड़ी संवाहक रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार शाम को यहां इंदौर में पुण्य सलिला देवी अहिल्याबाई होलकर की 229वीं पुण्यतिथि पर आयोजित गुणीजन सम्मान, पुरस्कार वितरण एवं पुण्य स्मरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्रों में काम करने वाले श्रीकांत वासुदेव को गुणीजन ...