Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: development path

‘मोदी जी, कमाल के नौ साल, विकास पथ बेमिसाल’

‘मोदी जी, कमाल के नौ साल, विकास पथ बेमिसाल’

अवर्गीकृत
- डॉ दिलीप अग्निहोत्री इस समय केवल देश ही नहीं, दुनिया में भी मोदी सरकार के बेमिसाल नौ साल की चर्चा है। इसमें उनकी कार्यशैली की झलक है। विरासत और विकास दोनों का सम्मान है। यहां नौ वर्ष की उपलब्धियों की चर्चा आवश्यक नहीं है। नरेन्द्र मोदी के मात्र दो दिनों के कार्यक्रमों को देख कर उनकी कार्यशैली का अनुमान लगाया जा सकता है। यह मात्र बानगी की तरह हैं। उनका प्रत्येक दिन इसी तरह कार्य करते हुए व्यतीत होता है। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर आज तक नरेन्द्र मोदी ने कोई अवकाश नहीं लिया। वह विदेश की व्यस्त यात्रा से भले ही कितनी देररात नई दिल्ली लौटें, सुबह होते ही अधिकारियों, मंत्रियों और पार्टी के लोगों आदि के साथ बैठक करते हैं। विदेश में भी उन्हें यह पूरी जानकारी रहती है कि देश में क्या चल रहा है। फिर भी वह आते ही पूछते हैं कि देश में क्या चल रहा है। अमेरिका से लौटने के बाद भी उन्होंने अपने इस च...