Saturday, April 12"खबर जो असर करे"

Tag: Delhi Capitals

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात को 5 रन से हराया

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात को 5 रन से हराया

खेल
अहमदाबाद (Ahmedabad)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League-IPL) 2023 के 44वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals- DC) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans- GT) को 5 रन से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में DC ने पहले खेलते हुए अमन खान के अर्धशतक (51) की मदद से 130/8 का स्कोर बनाया। जवाब में GT की टीम हार्दिक पांड्या की पारी (59*) के बावजूद 125/6 का स्कोर ही बना सकी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला DC के लिए गलत साबित हुआ और टीम ने 23 के स्कोर तक 5 विकेट खो दिए। मुश्किल घड़ी में अमन खान और अक्षर पटेल ने अर्धशतकीय साझेदारी की और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में GT ने 32 के स्कोर पर अपने 4 विकेट खो दिए थे। GT की पारी को कप्तान हार्दिक ने अर्धशतक लगाकर संभालने का प्रयास किया लेकिन जीत नहीं दिला सके। जब GT को जीत के लिए आखिरी 9 गेंदों में 3...
IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 रन से हराया

IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 रन से हराया

खेल
दिल्ली (Delhi)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League- IPL) के 40वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrise Hyderabad- SRH) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals- DC) को 9 रन से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 197/6 का स्कोर बनाया। जवाब में DC की टीम मिचेल मार्श (63) और फिल साल्ट (59) की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद 188/6 का स्कोर ही बना सकी। SRH ने पॉवरप्ले के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक लगाकर पारी को स्थिरता दी। आखिरी ओवरों में क्लासेन ने तेज अर्धशतक लगाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। जवाब में DC को 0 के स्कोर पर ही डेविड वार्नर के रूप में पहला झटका लग गया। इसके बाद मार्श और साल्ट ने 112 रन की साझेदारी की। इनके विकेटों के पतन के बाद टीम लक्ष्य स...
IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 रन से हराया

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 रन से हराया

खेल
हैदराबाद (Hyderabad)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League - IPL) 2023 के 34वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals - DC) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrise Hyderabad- SRH) को 7 रन से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। राजीव गांधी स्टेडियम में DC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। जवाब में SRH पूरे ओवर खेलकर 137/6 का स्कोर ही बना सकी। पॉवरप्ले के बाद 49/2 का स्कोर पर बनाने वाली DC ने 62 के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो दिए। मुश्किल घड़ी में पांडे (34) और अक्षर (34) ने उपयोगी पारियां खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। जवाब में SRH से मयंक ने 49 रन की पारी खेली। मध्यक्रम में हेनरिक क्लासेन ने 19 गेंदों में 31 रन की उपयोगी पारी खेली। आखिरी ओवरों में वाशिंगटन सुंदर ने 24* रन की पारी खेली, लेकिन जीत नहीं दिला सके। DC की पारी का आ...
IPL 2023 : दिल्ली कैपिटल्स को मिली पांचवीं हार, आरसीबी ने 23 रन से हराया

IPL 2023 : दिल्ली कैपिटल्स को मिली पांचवीं हार, आरसीबी ने 23 रन से हराया

खेल
बैंगलोर (Bangalore)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League- IPL) 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को लगातार पांचवी हार मिली है। इस बार बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ खेले गए मैच में दिल्ली को 23 रन की हार झेलनी पड़ी। बैंगलोर से मिले 174 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डेविड वार्नर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ 151 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआती बेहद निराशाजनक रही। टीम के चार शीर्ष बल्लेबाज पावर प्ले के छह ओवर में ही पवेलियन लौट गए। हालांकि खस्ताहाल दिल्ली के लिए मनीष पांडेय ने जरूर जुझारू पारी खेली। उन्होंने 38 गेंदों में 50 रन बनाए जबकि अक्षर पटेल ने 21, अमान खान ने 18 और नोर्किया ने 23 रन का योगदान किया। बैंगलोर के लिए डेब्यू कर रहे विजय कुमार ने 3 विकेट झटके। जबकि मो. सिरा...
IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, ये स्टार ऑलराउंडर एक सप्ताह के लिए लौटा ऑस्ट्रेलिया

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, ये स्टार ऑलराउंडर एक सप्ताह के लिए लौटा ऑस्ट्रेलिया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League-IPL) 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals-DC) की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। उन्हें अपने पहले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच उनकी टीम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Star all-rounder Mitchell Marsh) एक हफ्ते के लिए IPL का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने एक हफ्ते के लिए लीग से छुट्‌टी ली है। बताया जा रहा है कि वह अपनी शादी के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए हैं। मार्श ने 31 IPL मैच खेले हैं और 123.02 की स्ट्राइक रेट के साथ 481 रन बनाए हैं। गेंदबाजी की बात करें तो इस खिलाड़ी ने 31 मैच में 21.84 की औसत औसत और 7.99 की इकॉनमी के साथ 25 विकेट लिए हैं। मार्श ने पिछले सीजन 31.37 की औसत और 2 अर्धशतक की मदद से 251 रन बनाए थे। इस सीजन दिल्ली के दोनों मुकाबलों में मार्श गेंदबाजी और ...
WPL 2023: आज फाइनल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी भिड़ंत

WPL 2023: आज फाइनल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी भिड़ंत

खेल
मुंबई (Mumbai)। विमेंस प्रीमियर लीग (Women's Premier League-WPL) का पहला सीजन (first season) अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है। 26 मार्च (रविवार) को फाइनल मुकाबला (Final match) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians-MI) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals- DC) के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से स्पोर्ट्स 18 चैनल और डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है। मुंबई ने शुक्रवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में यूपी वारियर्स को 72 रन से मात दी और इस जीत के साथ टीम ने फाइनल में जगह बनाई। मुंबई ने WPL में 9 मैच खेले हैं और उन्हें 7 मुकाबलों में जीत मिली है। 2 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन हेली मैथ्यूज ने बनाए हैं। वह 9 मैच में 32.25 की औसत से 258 रन बना चुकी हैं। उनका स्ट्राइक र...
WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 रन से हराया

WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 रन से हराया

खेल
मुंबई (Mumbai)। विमेंस प्रीमियर लीग (Women's Premier League-WPL) के 18वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 9 विकेट से हरा दिया है और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 8 विकेट खोकर 109 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने एलिस कैप्सी (38*) और मेग लैनिंग (32*) की पारियों की मदद से लक्ष्य हासिल किया। पहले खेलते हुए मुंबई की शुरुआत खराब रही और टीम ने 21 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए। इसके बाद पूजा वस्त्राकर और हरमनप्रीत कौर ने 29 गेंदों में 37 रन की साझेदारी की। वस्त्राकर ने 19 गेंदों में सर्वाधिक 26 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को मेग लैनिंग और शफाली की जोड़ी ने 56 रन की साझेदारी करके अच्छी शुरुआत दिला दी। इसके बाद कैप्सी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी क...
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2023 के लिए नई जर्सी का किया अनावरण

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2023 के लिए नई जर्सी का किया अनावरण

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 (Indian Premier League (IPL) 2023) के लिए दिल्ली कैपिटल्स (delhi capitals) ने अपनी नई जर्सी लांच (new jersey launch) कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को ट्विटर हैंडल पर अपनी नई जर्सी की तस्वीर शेयर की है। इसमें टीम के कप्तान डेविड वार्नर, उप-कप्तान अक्षर पटेल और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ नई जर्सी पहने हुए दिख रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स की नई जर्सी लाल और नीले रंग में है। इसके साथ फ्रेंचाइजी ने और चार तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें छोटे-छोट बच्चे नई जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने लिखा है, क्यों दिल्ली, कैसा लगा सरप्राइज? नई दिल्ली की नई जर्सी यहां है। कैपिटल्स ने आगे लिखा कि शहर में, शहर के लिए और शहर के साथ लॉन्च किया गया। सवेरा एसोसिएशन के बच्चे हमारे खिलाड़ियों के साथ आज सुबह के रनफॉरगुड कार्यक्रम में सीजन की ...