Friday, April 18"खबर जो असर करे"

Tag: Delhi Assembly elections

दिल्ली विधानसभा चुनावः एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत, कांग्रेस फिर खाली हाथ

दिल्ली विधानसभा चुनावः एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत, कांग्रेस फिर खाली हाथ

दिल्ली, देश
नई दिल्ली। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को हुए मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में स्पष्ट तौर पर भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। मतदान बाद होने वाले ज्यादातर सर्वे बता रहे हैं कि दिल्ली में भाजपा बहुमत के 36 के आंकड़े को पार कर लेगी। एग्जिट पोल कराने वाली विभिन्न सर्वे एजेंसियों के आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 35 से 40 सीटें आसानी से हासिल कर सकती है। मैट्रिज सर्वे के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 35 से 40, आम आदमी पार्टी को 32 से 37 और कांग्रेस को 0 या 1 सीट मिल सकती है। पीपुल्स इनसाइड के अनुसार भाजपा को 40 से 44, आम आदमी पार्टी को 25 से 29 और कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिल सकती है। पीपुल्स पल्स के अनुसार भाजपा को 51 से 60, आम आदमी पार्टी को 10 से 19 सीटें मिल सकती है जबकि कांग्रेस का खाता खुलने की उम्मीद नहीं है। जेवीसी पोल्स के अनुसार भाजपा को 39 से 45, आम...
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार मैदान में

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार मैदान में

दिल्ली, देश
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें सबसे ज्यादा नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 23 उम्मीदवार हैं, जबकि सबसे कम उम्मीदवार पटेल नगर और कस्तूरबा नगर से हैं, जिनकी संख्या पांच है। चुनाव आयोग के मुताबिक सोमवार को उम्मीदवारों की नाम वापसी का आखिरी दिन था। स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की कुल संख्या 699 बची है। इनमें सबसे ज्यादा नई दिल्ली सीट पर 23 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जबकि सबसे कम पटेल नगर और कस्तूरबा नगर से हैं, जिनकी संख्या पांच है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 05 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, जबकि 08 फरवरी को परिणाम आयेंगे। इस चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन तक कुल 1522 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। नाम वापस लेने और नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद अब मैदान में कुल 699 उम्मीदवार बचे हैं।...
दिल्ली विधानसभा चुनावः भाजपा ने जारी की 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

दिल्ली विधानसभा चुनावः भाजपा ने जारी की 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

दिल्ली, देश
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार रात 29 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कपिल मिश्रा को करावल नगर से मैदान में उतारा है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी सूची के मुताबिक नरेला विधानसभा सीट से राज करण खत्री, तिमारपुर से सूर्य प्रकाश खत्री, मुंडका से गजेंद्र दराल, किराड़ी से बजरंग शुक्ला, सुल्तानपुर माजरा (अजा) से कर्म सिंह कर्मा, शकूर बस्ती से करनैल सिंह, त्रिनगर से तिलक राम गुप्ता, सदर बाजार से मनोज कुमार जिंदल, चांदनी चौक से सतीश जैन, मटिया महल से दीप्ति इंदौरा, बल्लीमारान से कमल बागड़ी, मोती नगर से हरीश खुराना को टिकट मिला है। इसी तरह मादीपुर (अजा) विधानसभा सीट से उर्मिला कैलाश गंगवाल, हरिनगर से श्याम शर्मा, तिलक नगर से श्वेता सैनी, विकासपुर से पंकज कुमार सिंह, उत्तम नगर से पवन शर्...
दिल्ली विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने जारी की 26 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

दिल्ली विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने जारी की 26 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

Breaking News, दिल्ली, देश, राजनीति
नई दिल्ली। आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची मंगलवार देर रात जारी कर दी है। इस सूची में 26 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पार्टी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सामने जंगपुरा से फरहद सूरी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी सूची के मुताबिक रिठाला विधानसभा सीट से सुशांत मिश्रा, मंगोलपुरी-एससी से हनुमान चौहान, शकूर बस्ती से सतीश लूथरा, त्रिनगर से सतेन्दर शर्मा, मटिया महल से आसिम अहमद खान, मोती नगर से राजेन्दर नामधारी, मदिपुर एससी से जेपी पंवार, राजौरी गार्डन से धर्मपाल चंदेला, उत्तम नगर से मुकेश शर्मा, मटियाला सीट से रघुविंदर शौकीन, बिजवासन से देवेंद्र सहरावत, दिल्ली कैंट से प्रदीप कुमार उपमन्यु, राजिंदर नगर से विनीत यादव, जंगपुरा से फरहद सूरी, मालवीय नगर से जितेंद्र कुमार कोचर, महरौली से पुष्पा सिंह,...