Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: Deepawali

बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाई जाती है स्वर्ण मंदिर में दीपावली

बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाई जाती है स्वर्ण मंदिर में दीपावली

अवर्गीकृत
- रावेल पुष्प हमारे देश में दीपावली का त्योहार बड़े उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया जाता है और हम अपने घरों में, धार्मिक स्थानों में, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में तथा पूरे गांव, शहर को ही दीयों की रोशनी से तथा बिजली की तरह-तरह की लाइटों से सजाते हैं और खुशियां मनाने के जो भी इंतजाम हम कर सकते हैं, वो करते हैं। दीपावली यानी प्रकाश पर्व को मनाने के पीछे जो आम कारण हम जानते हैं कि इस दिन भगवान श्री रामचंद्र जी 14 वर्ष के बनवास और लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे। इसी खुशी में अयोध्या वासियों ने अपने घरों और नगर में दीपमाला की थी और खुशियां मनाईं थीं। इसके अलावा भी कई और धारणाएं, परम्परायें या फिर स्थानीय संस्कृति या सन्दर्भों से जुड़ी घटनाऐं मौजूद है। इनमें से हिंदू धर्म के ग्रंथों में कुछ का उल्लेख तो भले ही है लेकिन सभी का नहीं है। आइये, ऐसे ही कुछ कारणों पर हम एक नजर डालते हैं- भगवान...