Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: deep meaning

भारतीयों के दूसरे देश के नागरिक बनने के गहरे हैं अर्थ

भारतीयों के दूसरे देश के नागरिक बनने के गहरे हैं अर्थ

अवर्गीकृत
- प्रहलाद सबनानी केंद्र सरकार ने पिछले साल नौ दिसम्बर को संसद को सूचित किया था कि वर्ष 2011 से 31 अक्टूबर 2022 तक 16 लाख भारतीयों ने अन्य देशों, विशेष रूप से विकसित देशों की नागरिकता प्राप्त कर ली है। वर्ष 2022 में 225,000 भारतीयों द्वारा अन्य देशों की नागरिकता ली गई है। इसी प्रकार, मोर्गन स्टैन्ली ने वर्ष 2018 में एक अखबार में छपे प्रतिवेदन में बताया कि वर्ष 2014 से वर्ष 2018 के बीच भारत से डॉलर मिलिनायर की श्रेणी के 23,000 भारतीयों ने अन्य देशों में नागरिकता प्राप्त की। डॉलर मिलिनायर उस व्यक्ति को कहा जाता है जिसकी सम्पत्ति 10 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक होती है। ग्लोबल वेल्थ मायग्रेशन रिव्यू आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 में डॉलर मिलिनायर की श्रेणी के 7,000 भारतीयों ने अन्य देशों की नागरिकता प्राप्त की। यह संख्या भारत में डॉलर मिलिनायर की कुल संख्या का 2.1 प्रतिशत है। सबसे अधिक संख्या में च...