Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Dear Shreya

हिन्दुत्व में प्रेय श्रेय साथ-साथ

अवर्गीकृत
- हृदय नारायण दीक्षित भारतीय राष्ट्र जीवन में आनंदमय जीवन की अभिलाषा है। इस अभिलाषा को पूरा करने की आचार संहिता भी है। यह संहिता हिन्दू धर्म है। इस आचार संहिता में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। गांधी जी अहिंसा को उत्कृष्ट जीवन मूल्य बताते थे। इस आदर्श का प्रेरणा केन्द्र हिन्दुत्व है। संप्रति दुनिया में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की आंधी है। भारत में यह सेक्युलरवाद के रास्ते हिन्दू धर्म को भी कालवाह्य घोषित करने पर आमादा है। अन्य पंथ रिलीजन अपनी कट्टरता के चलते वैज्ञानिक दृष्टिकोण को श्रेष्ठ नहीं मानते। वैज्ञानिक दृष्टिकोण अनुचित नहीं है। वैज्ञानिकों ने प्रकृति के तमाम रहस्यों को उघाड़ने का काम किया है। अंधविश्वासी मतों, पंथों को भी चुनौती मिली है। विज्ञान सत्य की खोज करता है। समाज ऐसी खोजों का उपयोग करता है। समाज इनका दुरुपयोग भी करता है। हिन्दू दर्शन का उद्देश्य केवल सत्य का निर्वचन करना ह...