Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Day 9

राष्ट्रमंडल खेल नौवां दिन: भारतीय एथलीटों ने दिखाया दम, प्रियंका और अविनाश ने जीता रजत

खेल
बर्मिंघम/नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) के नौवें दिन एथलेटिक्स में भारत (India in athletics) के लिए शानदार दिन रहा। एथलेटिक्स में 2 रजत पदक आए तो वहीं, लॉन बाउल्स में भारतीय फोर पुरूष टीम (Indian four men's team in lawn bowls) ने रजत पदक जीता। मुक्केबाजी में तीन मुक्केबाजों ने फाइनल में प्रवेश कर भारतीय टीम के लिए पदक पक्के किये। तो जैस्मीन ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता। वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 4 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। एथलेटिक्स में भारत को मिले दो पदक एथलेटिक्स में भारत के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहा। प्रियंका गोस्वामी ने 10,000 मीटर रेस वॉक फ़ाइनल में रजत पदक जीता, तो वहीं,अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में रजत पदक जीता। प्रियंका ने 43 मिनट और 38 सेकंड में मैराथन दूरी को कवर करते हुए अपना व्य...