Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: CWG 2022

विराट कोहली ने CWG-2022 के सभी एथलीट्स को दी बधाई, कहा-आप पर गर्व है

खेल
नई दिल्ली। भारत (India) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Former Captain Virat Kohli) ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Birmingham Commonwealth Games 2022) में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पदक विजेताओं और प्रतिभागियों को मंगलवार को बधाई दी। सोमवार को संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर रहा। कोहली ने स्वदेशी सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर अपने अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें सभी भारतीय एथलीट्स को पदक जीतने की खुशी में अपनी जीत का जश्न मनाते देखा जा सकता है। कोहली ने कू ऐप पर लिखा, "आप हमारे देश के लिए बड़ी ख्याति लेकर आए हैं। हमारे सभी विजेताओं और कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के सभी प्रतिभागियों को बधाई। हमें आप पर बहुत गर्व है। जय हिंद।" यह गर्व की बात है कि भारत ने इस बार 61 पदक जीते। भले ही भारत गोल्ड कोस्ट खेलों से अपन...

CWG 2022 : भारत ने 22 गोल्ड समेत 61 मेडल के साथ किया अपने अभियान का समापन

खेल
- कुश्ती, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और मुक्केबाजी में रहा वर्चस्व, लॉन बॉउल्स में रचा इतिहास, विनेश ने लगाई स्वर्ण की हैट्रिक नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2022 ( (Commonwealth Games 2022) ) में भारत (India) का अभियान समाप्त हो गया। इन खेलों में भारत का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। भारत ने 22 स्वर्ण समेत कुल 61 पदकों (61 medals including 22 gold) के साथ अपने अभियान का समापन किया। भारत के लिए इस बार कुश्ती में सर्वाधिक पदक आए। खास बात यह है कि इन खेलों में हिस्सा ले रहे सभी भारतीय पहलवानों ने भारत के लिए पदक जीते। इसके भारत ने भारोत्तोलन में 10 पदक, एथलेटिक्स में 8 पदक, मुक्केबाजी में 7 और बैडमिंटन में 6 पदक जीते। लॉन बाउल्स में भारत ने रचा इतिहास भारत के नजरिए से इन खेलों में खास बात लॉन बॉल में भारतीय टीम का प्रदर्शन रहा। भारत ने इतिहास रचते हुए महिला वर्ग में स्वर्ण तो पुरूष वर्ग में रजत पदक जीता। क...