Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: culture glimpse

भारत नाम में है संस्कृति की झलक

भारत नाम में है संस्कृति की झलक

अवर्गीकृत
- सुरेश हिन्दुस्थानी वर्तमान में भारत और इंडिया नाम की चर्चा राजनीतिक क्षेत्र में भी सुनाई देने लगी है। हम यह भली भांति जानते हैं कि भारत को पुरातन काल से कई नामों से संबोधित किया गया। जिसमें जम्बूद्वीप, भारतवर्ष, आर्यावर्त, हिंदुस्तान और इंडिया के नाम का उल्लेख मिलता है। लेकिन यह भी एक बड़ा सच है कि इंडिया शब्द गुलामी की याद दिलाता है, क्योंकि यह शब्द अंग्रेजों ने दिया। अंग्रेजों ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को मिटाने का भरसक प्रयास किया। सांस्कृतिक रूप से एकता का भाव स्थापित करने वाले समाज के बीच दरार डालने की राजनीति की गई। जिससे देश भी कमजोर होता चला गया और समाज कई वर्गों में विभाजित हो गया। आज भी सामाजिक भेदभाव की इस खाई को और चौड़ा करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है, जिससे भारतीय समाज को सावधान होने की आवश्यकता है, नहीं तो वही अंग्रेजों की इंडिया वाली मानसिकता विकराल रूप धारण कर हमा...